herzindagi
bollywood celebs holi pic

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी से लेकर सिध्दार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी तक, बॉलीवुड सितारों पर कुछ यूं चढ़ा होली का रंग

बॉलीवुड में इस साल कई सितारों की शादी के बाद पहली होली थी। वहीं, कुछ और सेलेब्स ने भी जमकर होली का त्योहार मनाया। चलिए आपको दिखाते हैं, बी टाउन सेलेब्स की होली स्पेशल फोटोज।
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 16:36 IST

होली के खूबसूरत त्योहार ने पूरे देश को अपने रंग में रंग लिया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी धूमधाम से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया और सभी रंगों में सराबोर नजर आए। इस बार बी-टाउन में होली का त्योहार न्यूली मैरिड कपल रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी और कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल था क्योंकि, शादी के बाद इन्होंने पहली बार साथ में होली मनाई। इसके अलावा, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की भी शादी के बाद यह पहली होली थी। बच्चन परिवार से लेकर बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल्स तक, चलिए आपको बताते हैं कि बी टाउन सेलेब्स पर होली का खुमार कैसा चढ़ा।

प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अयोध्या में परिवार के साथ रामलला का आशीर्वाद लिया था। प्रियंका ने इस साल भारत में परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों संग जमकर होली सेलिब्रेट की और सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी कीं।

सिध्दार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

सिध्दार्थ और कियारा की शादी के बाद साथ में यह दूसरी होली थी। पिछले साल इन्होंने होली के मौके पर अपनी क्यूट पिक्चर्स पोस्ट की थीं और इस साल भी इन्होंने फैंस को निराश नहीं किया। दोनों ने साथ में एक खूबसूरत सी फोटो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी।

यह विडियो भी देखें

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

लगभग एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने भी होली के त्योहार को सेलिब्रेट किया। दोनों ने इंस्टा पर अपनी कुछ फोटोज के साथ एक रील बनाकर पोस्ट की और सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। इस रील में दोनों की कई अलग-अलग पोज में फोटोज हैं, जो बेहद प्यारी लग रही हैं।

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

कृति और पुलकित कुछ ही दिन पहले शादी के बंधन में बंधे हैं और अपनी शादी की अलग-अलग रस्मों की फोटोज लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। दोनों ने होली के मौके पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में पुलकित, कृति के गाल पर किस कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हमारी पहली होली।'

बच्चन परिवार

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

होली के मौके पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में नव्या, श्वेता नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन होली के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी ने होली पर काफी क्यूट रील पोस्ट की है। इस रील में उनके दोनों बच्चे फूलों और गुलाल से होली खेलते नजर आ रहे हैं और काफी प्यारे लग रहे हैं। इस रील के जरिए उन्होंने सभी को होली विश किया है।

सुरभि चांदना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि चांदना भी कुछ ही वक्त पहले शादी के बंधन में बंधी हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं और बेहद प्यार से सभी को होली की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें-  विराट-अनुष्का के बाद 2024 में ये सेलिब्रिटी जोड़ियां बनने जा रही हैं पेरेंट्स

 

आपको किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी की होली स्पेशल फोटो सबसे अच्छी लगी, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स से भी आगे हैं ये बी टाउन एक्ट्रेसेस

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।