herzindagi
image

2016 से 2025 तक कितनी बदली हैं सनम तेरी कसम की हीरोइन मावरा होकैन, देखें तस्वीरें

जब से सनम तेरी कसम फिल्म री-रिलीज हुई है, तब से मावरा होकेन भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म साल 2016 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब साल 2016 है। तब मावरा होकेन किसी खूबसूरत सिंड्रेला से कम नहीं लगी थीं, आइए नजर डालते हैं उनके लुक में कितना बदलाव हुआ है।
Editorial
Updated:- 2025-02-16, 10:24 IST

न दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी दो वजह है। पहली, हाल ही में उनकी शादी हुई है और दूसरी, उनकी फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। दरअसल, सनम तेरी कसम को दोबारा से रिलीज किया गया है और हैरानी की बात तो यह ह,  कि फिल्म की पहली रिलीज पर इतने दर्शक नहीं मिले थे, जितने की अब मिल रहे हैं। इस रोमांटिक -इमोशनल फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में तांता लग गया है। मावरा होकेन की खूबसूरती की भी खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि फिल्म दस साल बाद रिलीज हुई है। ऐसे में मावरा होकैन का लुक भी काफी बदल गया है। चलिए नजर डालते हैं 2016 से लेकर 2015 में  मावरा होकेन का लुक कितना बदल गया है।

सनम तेरी कसम की हीरोइन मावरा होकेन ट्रांसफॉर्मेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम में मावरा होकेन का किरदार बेहद मासूम था, उनके चेहरे से सादगी झलकती थी। फिल्म में सरस्वती का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। एक्ट्रेस की उम्र उस वक्त सिर्फ 22 साल थीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

फिल्म सनम तेरी कसम मावरा की पहली भारतीय फिल्म थी,इसके बाद से अब तक उन्होंने बॉलीवुड में काम नहीं किया है। लेकिन कई ऐसे इंडियन हैं जो उन्हें खूब पसंद करते हैं। मावरा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। अक्सर मावरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत झलक दिखती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

 

 

मावरा पाकिस्तानी इंडस्ट्री में हमेशा ही एक्टिव रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रामे में काम किया है। जैसे मैं बुशरा, आंगन, आहिस्ता आहिस्ता। इन सब में भी उन्होंने बहुत ही संजीदा किरदार निभाया और बेहद खूबसूरत नजर आई हैं।उनकी खूबसूरती देखकर लोग उन्हें रियल लाइफ सिंड्रेला भी कहते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

 

साल 2020 में उन्होंने सबात नाम के ड्रामे में काम किया, और इस ड्रामे में उनके किरदार को बहुत प्यार मिला। इसमें वह मासूम तो नजर आई हीं, लेकिन इस ड्रामे में वो एक स्मार्ट, आत्मविश्वासी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट के किरदार में थी जो न्याय के खिलाफ आवाज उठाती है। मासूमियत के साथ उनका बेबाकी से खड़े रहने वाला किरदार लोगों को खूब भाया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

हाल ही में मावरा होकेन शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने एक्टर आमिर गिलानी से निकाह किया है। मावरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की है, पेस्टल मिंट ब्लू टोंड लहंगे में वह बला की खूबसूरत नजर आईं। जिसने भी उनकी तस्वीरें देखी उन्हें सुरु याद आ गई ।

यह भी पढ़ें-कॉमेडी के नाम पर भद्दे मजाक कर चुके हैं ये 5 कॉमेडियन, एक के चैनल पर तो लग गया था ताला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

बता दें की मावरा का जन्म कराची में मावरा हुसैन के रूप में हुआ था लेकिन उन्होंने हुसैन को एक अलग टच देते हुए होकेन करके एकदम अनोखा टाइटल दिया। मावरा ने फैशन डिजाइनिंग में डिग्री ली है। इसके अलावा, उनके पास लंदन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली है।

यह भी पढ़ें-The Diplomat Trailer Out: फिल्म द डिप्लोमैट का ट्रेलर हुआ रिलीज, सच्ची कहानी पर आधारित थ्रिलर में 'भारत की बेटी' को बचाएंगे जॉन अब्राहम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।