संजय कपूर जाने माने बिजनेसमैन थे। संजय और उनके परिवार सोना ग्रुप नाम से बनी एक कंपनी को चलाते हैं। यह कंपनी खासकर गाड़ियों के पुर्जे बनाने का काम करती है। जानकारी के मुताबिक संजय कपूर की 3 पत्नियां है, जिनमें से सबसे पहली पत्नी नंदिता महतानी है, जो एक जानी मानी फैशन डिजाइनर है। बता दे की नंदिता ने खुद का लेबल भी लॉन्च किया है।
फैशन डिजाइनर है नंदिता
नंदिता रिसॉर्ट और कॉकटेल वियर के लिए बहुत जानी जाती हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ, गौरी खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई बड़े-बड़े हस्तियों के आउटफिट डिजाइन किए हैं। यही नहीं नंदिता जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली की भी स्टाइलिस्ट रही है। नंदिता और डिनो मोरिया ने साथ मिलकर 'प्लेग्राउंड' नामक एक कंपनी भी चलाई है।
संजय कपूर से तलाक
नंदिता की पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो उन्होंने संजय कपूर से साल 1996 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद यानी 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हालांकि तलाक की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। नंदिता से तलाक के कुछ समय बाद संजय ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी। बता दे की नंदिता और करिश्मा कपूर भी बेहद करीबी दोस्त रह चुकी है।
रणबीर कपूर संग जोड़ा नाता
जानकारी के मुताबिक नंदिता का संजय कपूर के साथ तलाक होने के बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। कई लोगों का मानना था कि रणबीर कपूर और नंदिता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बाद में नंदिता ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें:Cannes 2025: रेड और सिल्वर चेन व्हाइट ड्रेस में छाईं जैकलीन फर्नांडिस, कान्स में बिखरा फैशन का जलवा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/nanditamahtani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों