Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:26 AM IST

Priyanka Chopra-Nick Jonas Love Story: भाई के कहने पर निक ने किया था प्रियंका को मैसेज, पहली मुलाकात के 2 महीने बाद कर ली थी सगाई, जानें कपल की लव स्टोरी से जुड़ी दिलचस्प बातें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती पॉवर कपल्स में की जाती है। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। लेकिन, इनके प्यार के सभी बातों को दरकिनार कर दिया। चलिए, आपको इनकी लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
Updated:- 2025-02-09, 08:00 IST
image

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ियों में से एक है और इस बात की जीता जागता उदाहरण है कि प्यार किसी सीमा को नहीं मानता है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में, प्रियंका और निक ने शिरकत की। शादी की सभी रस्मों में इन दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती थी। खासकर, निक का देसी अवतार और प्रियंका के लिए उनका प्यार साफ दिखा। दोनों ने शादी में जमकर ठुमके लगाए और निक इस दौरान पूरी तरह से देसी गर्स के देसी रंग में रंगे नजर आए। निक और प्रियंका की शादी, 1 दिसंबर, 2018 को हुई थी। आज दोनों एक नन्ही परी के पेरेंट्स बन चुके हैं। चलिए, आपको इन दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताते हैं।

भाई के कहने पर निक ने किया था प्रियंका को पहला मैसेज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक ने उन्हें ट्विटर पर पहला मैसेज किया था। उन्हें उनके भाई केविन जोनस ने ऐसा करने के लिए कहा था। दरअसल, केविन को प्रियंका की क्वांटिको बहुत पसंद आई थी और उन्होंने निक से कहा था कि उन्हें प्रियंका को कॉल करनी चाहिए। इसके बाद जब निक ने प्रियंका चोपड़ा को पहला मैसेज किया, तो प्रियंका ने उनसे कहा कि ये मैसेजेस मेरी सोशल मीडिया टीम के पास जाएंगे। आप मुझे मेरे नंबर पर मैसेज कीजिए। उसके बाद, निक ने उनसे उनका नंबर मांगा और फिर दोनों की बातचीज शुरू हुई।

 यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, जब बॉलीवुड स्टार्स के फैंस ने पार की दीवानगी की हद

निक से बातचीत के वक्त किसी और रिलेशन में थीं प्रियंका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना किसी का नाम लिए बताया था कि जिस वक्त साल 2016 में निक ने उन्हें पहली बार अप्रोच किया था, तब वह एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं। 

इस वजह से निक संग रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने यह भी बताया था कि वह निक के साथ शुरुआती बातचीत के बाद, रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं क्योंकि वह उस वक्त 35 साल की थीं। दोनों की एज के बीच लंबा फासला था और प्रियंका उस वक्त सैटल होना चाहती थीं लेकिन एज गैप की वजह से उन्हें नहीं लगा था कि वह निक के साथ सैटल हो पाएंगी।

डेटिंग के 2 महीने बाद कर ली थी शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने निक के बारे में बातचीत करते हुए बताया था कि उन दोनों ने मई 2018 में डेट करना शुरू किया था और डेटिंग के 2 महीने बाद ही उन्होंने सगाई कर ली थी और फिर उसी साल दिसंबर में दोनोें शादी के बंधन में बंध गए थे।

 


यह भी पढ़ें- आखिर क्यों शाहरुख, प्रियंका और गौरी खान की अनबन है इतनी मशहूर?


आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Priyanka Chopra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।