शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, जब बॉलीवुड स्टार्स के फैंस ने पार की दीवानगी की हद

वो सिर्फ स्टार नहीं है....दुनिया है मेरी, शाहरुख खान की फिल्म फैन का डायलॉग यह बताने के लिए काफी है कि बॉलीवुड सितारों को लेकर फैंस में किस कदर दीवानगी है। इस फिल्म में भी एक फैन की हद से ज्यादा दीवानगी को ही दिखाया गया है। बॉलीवुड सितारों को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। अपने चहेते स्टार्स के लिए कई बार तो फैंस लड़ाई-झगड़ा करने को भी तैयार रहते हैं। हंसी-मजाक में हम सभी ने कभी न कभी अपने फेवरेट स्टार को कुछ बुरा कहे जाने पर नाराजगी जाहिर की होगी।
जिन सितारों को हम पसंद करते हैं, उनकी फिल्मों को लेकर, उनकी फोटोज या उनकी एक झलक पाने को लेकर हम एक्साइटेड रहते हैं। कई बार अपनी दीवानगी से इन स्टार्स के फैंस उन्हें मुश्किल में भी डाल चुके हैं। शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कई ऐसे सितारे हैं जिनके फैंस दीवानगी में अजीबोगरीब हरकते कर चुके हैं।
शाहरुख खान

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार उनका एक फैन मन्नत में घुस आया था। उस वक्त उनके घर में कोई पार्टी चल रही है और इसी बीच चोरी छिपे वह उनके घर में घुस गया। वह अपने साथ कपड़े भी लेकर आया था। शाहरुख के घर में घुसकर वह उनके स्वीमिंग पूल में नहाया। जब सिक्योरिटी ने उसे पकड़ा और शाहरुख को इस बारे में पता चला तो वह उस फैन से मिलने आने लगे। लेकिन इस पर उस फैन का रिएक्शन बड़ा अजीब था। उसने कहा कि मुझे शाहरुख से नहीं मिलना, मैं बस उस पानी में नहाने आया था जिसमें शाहरुख खान नहाता है।
यह भी पढ़ें-शाहरुख खान को क्यों लगता है दोस्त बनाने से डर?
सलमान खान

सलमान खान से मिलने और उनके साथ तस्वीर क्लिक करवाने के लिए उनका एक फैन फिल्म प्रेम रतन धन पायो के सेट पर पहुंच गया था। वह किसी भी हालत में सलमान से मिलना चाहता था और इस जिद को पूरा करने के लिए वह भूख हड़ताल पर बैठ गया था।
यह भी पढ़ें- क्यों कोर्ट तक पहुंचा था दिलीप कुमार और मधुबाला की मोहब्बत का मामला?
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए भी फैंस में कम दीवानगी नहीं है। उनके एक फैन ने एक बार उनसे अपने हाथ पर ऑटोग्राफ लिया था और यह ऑटोग्राफ हमेशा उसके साथ रहे, इसके लिए उसने इसका टैटू ही करवा लिया था। प्रियंका ने इस फैन का शुक्रिया भी अदा किया था।
यह भी पढ़ें-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके
करीना कपूर
करीना कपूर की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। एक बार उनके एक फैन ने उनसे मिलने के लिए सुसाइड की धमकी तक दे डाली थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।