herzindagi
What happened between shahrukh and priyanka

आखिर क्यों शाहरुख, प्रियंका और गौरी खान की अनबन है इतनी मशहूर?

शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी बॉलीवुड में सभी को पसंद थी, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि इन दोनों ने दोबारा साथ काम नहीं किया? आज हम बात करते हैं इन दोनों से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 13:07 IST

फिल्म 'डॉन' और 'डॉन 2' में शाहरुख और प्रियंका की केमेस्ट्री देखकर लोग दीवाने हो गए थे। ये दोनों ही कमाल के एक्टर्स हैं और अपना कैलिबर साबित कर चुके हैं। बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां एक गॉसिप लोगों की सालों की मेहनत पर पानी फेर सकता है, कई दोस्तियां तोड़ सकता है और रिश्तों को उलझा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ। एक समय ऐसा आ गया था जब पूरा देश शाहरुख खान के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कर रहा था और प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की सख्ती झेलनी पड़ी थी।

इनकी कॉन्ट्रोवर्सी कभी साबित नहीं हुई और इन दोनों एक्टर्स ने हमेशा पब्लिक में यही कहा कि वो एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं। शाहरुख और प्रियंका का पहला वायरल वीडियो प्रियंका के मिस इंडिया कंपटीशन का है जहां शाहरुख जज बनकर आए थे। तब शाहरुख ने सवाल किया था कि प्रियंका क्रिकेटर से शादी करना चाहेंगी, किसी बड़ी कंपनी के मालिक से या फिर उन जैसे किसी सुपरस्टार से।

कब से शुरू हुई थी अफेयर की अफवाह?

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ 2006 में फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' में काम किया था। इसके बाद दोनों ने 2011 में इसी फिल्म के सीक्वल 'डॉन 2' में काम किया। इस दौरान शाहरुख और प्रियंका की नजदीकियों की खबरें आती रहती थीं। शाहरुख की IPL टीम को चियर करने से लेकर कैजुअल आउटिंग्स तक प्रियंका उनके साथ दिखती थीं। इसके बाद शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें काफी वायरल होने लगीं।

shahrukh and priyanka controversy

इसे जरूर पढ़ें- जानें शाहरुख खान और गौरी के 34 साल पुराने प्यार भरे किस्से

जब प्रियंका ने लगभग कह दी थी डेटिंग की बात

2021 में प्रियंका चोपड़ा लॉरा ब्राउन की वीडियो सीरीज 'डर्टी लॉन्ड्री' में दिखी थीं। उन्होंने एक ब्राउन जैकेट दिखाया और कहा, "मैं इसे लेकर थोड़ा अनश्योर थी, यह मुझे यहां लाना चाहिए या नहीं। पर आपका शो डर्टी लॉन्ड्री कहलाता है, तो मुझे लगा यह सही है। यह जैकेट वाकई ऐसी है जिसे मैं सबसे ज्यादा पहनती हूं। यह मेरी एयरपोर्ट जैकेट है, पर यह मेरे एक्स बॉयफ्रेंड की है।"

jacket of priyanka and shahrukh

जिस जैकेट की बात यहां हो रही है, वो असल में शाहरुख को पहने देखा गया था। हालांकि, तब तक प्रियंका हॉलीवुड की हो चुकी थीं और शाहरुख तो अभी तक किंग खान हैं ही।

priyanka chopra and jacket

आखिर क्यों प्रियंका ने छोड़ा था बॉलीवुड?

एक समय ऐसा आया था जब शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें इतनी बढ़ गई थीं कि गौरी खान का नाम सामने आने लगा था। कुछ समय पहले तक प्रियंका गौरी की गर्ल गैंग का हिस्सा थीं। सुजैन खान, महीप कपूर, भावना पांडे और मेहर जेसिया के साथ प्रियंका भी गौरी के साथ दिखती रहती थीं। जब भी शाहरुख और गौरी की कोई पार्टी होती थी तब प्रियंका मौजूद होती थीं।

shahrukh and priyanka girl gang

शाहरुख खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात गौरी खान तक पहुंची और रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी खान ने शाहरुख को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया। गौरी खान की गैंग ने भी प्रियंका को बायकॉट कर दिया और करण जौहर ने भी शाहरुख और प्रियंका को अलग करने का बीड़ा उठा लिया। प्रियंका को ना सिर्फ फिल्में मिलना बंद हो गईं, बल्कि उन्हें एंडोर्समेंट डील्स भी नहीं मिलती थीं। शाहरुख और प्रियंका ने साथ काम करना छोड़ दिया और प्रियंका ने हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली।

हालांकि, ये सब खबरें मात्र थीं और इनमें से किसी भी बात को इन एक्टर्स ने स्वीकार नहीं किया। ये सब कुछ अफवाहें मानी गईं।

shahrukh gauri and priyanka

इसे जरूर पढ़ें- 20 साल में इतनी बदल गईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

शाहरुख और प्रियंका की शादी की खबरें

'डॉन 2' के बाद सिर्फ उनकी डेटिंग की खबरें ही नहीं आई थीं, बल्कि उनकी शादी की रिपोर्ट्स भी आने लगी थीं। हालांकि, इनमें कोई सच्चाई नहीं थी। ऐसा भी कहा गया था कि शाहरुख और प्रियंका टोरंटो में निकाह कर चुके हैं।

जाहिर है इस बात में भी कोई लॉजिक नहीं था।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए तो इन सभी खबरों का कोई मतलब नहीं है। ये दोनों ही बेमिसाल कलाकार हैं और इन्हें दोबारा साथ देखने की ख्वाहिश तो मेरी भी है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।