herzindagi
image

जब एक फिल्म में शाहिद कपूर संग किसिंग सीन देने को तैयार नहीं थीं प्रियंका चोपड़ा, बाद में उड़ी थीं दोनों के अफेयर की अफवाहें

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते ने एक वक्त पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कपल की नजदीकियां फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। हालांकि, इन्होंने अपने रिश्ते को खुलकर कभी एक्सेप्ट नहीं किया था।
Editorial
Updated:- 2025-02-02, 11:01 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर के अफेयर की खबरों ने एक वक्त पर बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज भले ही दोनों प्रोफेशनली और पर्सनली अलग-अलग रास्तों पर काफी अलग हो चुके हैं लेकिन एक समय पर इनके इश्क-मोहब्बत के किस्सों ने लोगों का ध्यान जमकर खींचा था। हाल ही में शाहिद कपूर की देवा रिलीज हुई है और खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा, राजमौली की फिल्म से 6 साल बाद बॉलीवुड में वापिसी कर रही हैं। प्रियंका जहां निक जोनस के साथ शादी करके हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। वहीं, शाहिद-मीरा अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। खबरों की मानें तो फिल्म 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस फिल्म में शाहिद संग किसिंग सीन देने के लिए पहले प्रियंका ने मना कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने एक खास वजह से हां कहा। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

फिल्म 'कमीने' में शाहिद संग किसिंग सीन देने को तैयार नहीं थीं प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra and shahid kapoor love story

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म कमीने साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद-प्रियंका की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। प्रियंका ने फिल्म में स्वीटी का किरदार निभाया था। हालांकि, वह पहले यह रोल नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि यह लड़कों की फिल्म है लेकिन बाद में वह इसे करने के लिए मान गई थीं। इस फिल्म में शाहिद-प्रियंका के बीच एक किसिंग सीन भी था। प्रियंका पहले इसे करने के लिए तैयार नहीं थीं। यह सीन पहले स्क्रिप्ट में नहीं था। बाद में डायरेक्टर ने इसे फिल्म में जोड़ने का फैसला किया। शाहिद ने प्रियंका से कहा था कि जब तक वह इस सीन को करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं, तब तक वह इसे शूट नहीं करेंगे। बाद में प्रियंका के हामी भरने के बाद, इस सीन को शूट किया गया था।

यह भी पढ़ें- जब शाहिद और अपने रिश्ते पर मीडिया के गलत इल्जामों से भड़क गई थीं प्रियंका चोपड़ा, कही थी यह बात

फिल्म 'कमीने' के बाद उड़ने लगी थीं शाहिद-प्रियंका के अफेयर की खबरें

shahid priyanka affair rumours

शाहिद और प्रियंका एक साथ 'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। खबरों की मानें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म कमीने की शूटिंग के वक्त बढ़ी थीं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि जब प्रियंका चोपड़ा के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी, तो शाहिद वही मौजूद थे। इस बात पर प्रियंका ने कुछ इंटरव्यूज में खुलकर बात भी की थी। प्रियंका और करीना के बीच लड़ाई की वजह भी शाहिद कपूर को बताया गया था। करीना और प्रियंका ने इशारों-इशारों में कॉफी विद करण में एक-दूसरे पर निशाना भी साधा था। हालांकि, इनमें से किसी ने भी कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की Deva क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाल? जानें किन वजहों से फिल्म हो सकती है सुपरहिट और क्या कहती है एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट

 

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा में आपको कौन ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।