Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली का त्योहार आने वाला है ऐसे में हर किसी ने अपनी तरफ से तैयारी करना शुरू कर दिया है। आम लोगों से लेकर खास लोगों तक हर कोई इस दिन के सेलिब्रेशन के लिए तैयार है। बॉलीवुड में तो इस दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत भी हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। आइए देखते हैं इस पार्टी में कौन-कौन से सितारे आए नजर।
सोनम कपूर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल होते हैं। सोनम कपूर भी इनमें से एक हैं। रविवार को हुई इस पार्टी में वो गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में नजर आई। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में लॉन्ग इयररिंग्स, सिंपल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से इस लुक को कंप्लीट किया। इसमें वो काफी अच्छी लग रही थी।
रेखा
मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी में रेखा भी नजर आई इस पार्टी के लिए उन्होंने सिल्क साड़ी को वियर किया। इसके साथ गोल्डन वर्क ज्वेलरी और ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट किया। रेखा के साथ इस फोटो में नजर आए मनीष मल्होत्रा जिन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट को वियर किया। वहीं वरुण धवन ने व्हाइट और ब्लैक कलर के आउटफिट को इस पार्टी में वियर किया।
एश्वर्या राय
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आई ऐश्वर्या राय जिन्होंने इस पार्टी के लिए चूज किया रेड कलर का प्लाजो सूट। इस लुक आउटफिट (दिवाली सेलिब्रेशन) के साथ उन्होंने मेकअप को लाइट रखा। एश्वर्या इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
इसे भी पढ़ें: Diwali Party Outfits: दिखना है सबसे अलग तो ऑफिस दिवाली पार्टी में स्टाइल करें ये आउटफिट्स
कृति सेनन
दिवाली पार्टी में कृति सेनन भी नजर आई। इस पार्टी के लिए उन्होंने सीक्वेंस वर्क ब्लू साड़ी को वियर किया। इसके साथ बोल्ड मेकअप (दिवाली लुक्स) और ओपन हेयर स्टाइल बनाया। इस पार्टी लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट
मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में नीता अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी आई नजर। इन दोनों ने साथ में इस पार्टी में फोटो खिंचवाई। इस पार्टी के लिए नीता अंबानी ने ब्लू कलर की साड़ी को वियर किया। वहीं राधिका ने व्हाइट कलर हैवी वर्क लहंगे को वियर किया, दोनों एक साथ काफी अच्छी नजर आ रही थी।
दिशा पाटनी
इस पार्टी में दिखा पाटनी भी दिखाई दी। जिन्होंने इस पार्टी में काफी सारी फोटो खिंचवाई। इस पार्टी में उन्होंने सीक्वेंस वर्क साड़ी को डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ वियर किया और ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया।
इसे भी पढ़ें: Diwali Special: दिखना है सबसे अलग तो दिवाली पार्टी में ऐसे स्टाइल करें कुर्ता
नोरा फतेही
डांसिंग क्वीन कही जाने वाला नोरा फतेही भी इस दिवाली पार्टी में दिखाई दी। इस पार्टी के लिए उन्होंने गोल्डन और ग्रे कलर के नेट गाउन को वियर किया और स्लीक ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट किया।
फराह खान
फिल्म डायरेक्ट फराह खान ने भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी को अटेंड किया। इस मौके पर उन्होंने पिंक कलर के कोड-सेट को वियर किया। जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आई।
करण जौहर आए नजर
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में उनके खास दोस्त करण जौहर भी नजर आए। इस पार्टी के लिए उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर आउटफिट को वियर किया।
सलमान खान
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान भी नजर आए। इस पार्टी के लिए उन्होंने कैजुल कपड़ों को वियर किया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी दिवाली में नजर आए। इस पार्टी के लिए कियारा आडवाणी ने गोल्डन लहंगा और सिद्धार्थ ने ब्लैक कलर आउटफिट को चूज किया। इस कपल ने साथ में कई सारी तस्वीरें खिंचवाई।
रवीना टंडन
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रवीना टंडन भी नजर आई। जिनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हई। इस पार्टी के लिए उन्होंने ग्रे शे सीक्वेंस साड़ी को वियर किया। जिसमें वो काफी सुंदर नजर आई।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ग्रीन और पर्पल कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं। थैंक यू फॉर कमिंग एक्ट्रेस ने वेलवेट का ब्लाउज पहना था जिस पर सिल्वर कलर का वर्क किया गया था। भूमि ने अपने बालों की पोनीटेल बनाई थी और नेकलेस और इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था।
सारा अली खान आई नजर
सारा अली खान ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी को अटेंड किया इसमें वो पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में पहुंची थी। एक्ट्रेस जिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने किसी तरह की कोई भी ज्वेलरी को वियर नहीं किया। वहीं मेकअप को सिंपल रखा और बालों में बन क्रिएट किया। जिसमें वो काफी अच्छी नजर आ रही थी।
आदित्य रॉय कपूर
इस दिवाली पार्टी में आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। जिन्होंने इस पार्टी के लिए ब्लैक कलर पठानी को वियर किया।
आयुष्मान खुराना, सुहाना खान, राधिका मदान, अनन्या पांडे, नव्या नंदा, वरुण नताशा,गौरी खान, शाहिद और मीरा जैसे कई सारे सितारे शामिल हुए और इस पार्टी को एन्जॉय करते हुए नजर आए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों