सैफ अली खान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें आप भी जान लें

सैफ अली खान....इस नाम से तो आप वाकिफ होंगे ही....यह बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं, जिन्हें एक सफल अभिनेता कहा जा सकता है। सैफ अली खान एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अपने निजी जीवन में कई वजहों से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने दोनों बेटे जहांगीर और तैमूर की वजह से, तो कभी अपने आलीशान पटौदी पैलेस की वजह से।
यह तो आप सभी को पता है कि सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त, 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान एक भारतीय क्रिकेटर थे, जबकि मां शर्मिला टैगोर एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। सैफ पटौदी रियासत के नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
पर क्या आपको पता है कि सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान है, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल सनावर में अपनी स्कूली की पढ़ाई पूरी की थी। चलिए आइए ऐसे ही दिलचस्प बातें इस लेख में जानते हैं।
परंपरा से शुरू किया था करियर
सैफ अली खान ने 1992 में फिल्म परंपरा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वे बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, रमेश सेठ, रिमी सेन और अशोक कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कहा जाता है कि इससे पहले सैफ अली खान को 1991 में निर्देशक राहुल रवैल ने अपनी फिल्म बेखुदी के लिए लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया था।
इस फिल्म के साथ कजोल अपना डेब्यू कर रही थीं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के बाद राहुल सैफ से नाखुश थे। इसलिए एक्टर को अनप्रोफेशनल माना और फिल्म से बाहर करते हुए कमल सदाना को कास्ट कर लिया।
इसे जरूर पढ़ें- देखिए रॉयल पटौदी पैलेस में खुशनुमा वक्त बिताते सैफ अली खान, करीना और तैमूर की तस्वीरें
सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं
बता दें कि सैफ अली खान दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह और दूसरी पत्नी करीना कपूर हैं। बता दें कि सैफ से अमृता सिंह लगभग 12 साल बड़ी थीं, लेकिन दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके चलते अक्टूबर 1991 में दोनों ने शादी कर ली।
कपल को दो बच्चे बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हुए। शादी के 13 सालों बाद 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं, लगभग पांच सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ ने 10 साल छोटी करीना संग 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।
सैफ अली खान को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है
View this post on Instagram
सैफ ने क्राइम ड्रामा, एक्शन थ्रिलर, कॉमिक और रोमांस तक, लगभग हर जॉनर में एक्टिंग की है। यही वजह है कि सैफ अली खान ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सात फिल्म फेयर जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
मगर 2010 में सैफ को चौथा सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री दिया जा चुका है। वहीं, वो एक टीवी प्रेजेंटर, स्टेज शो होस्ट और दो प्रोडक्शन कंपनियों इल्लुमिनाती फिल्म्स व ब्लैक नाइट फिल्म्स के मालिक भी हैं।
पुश्तैनी घर के मालिक हैं सैफ अली खान
View this post on Instagram
पटौदी पैलेस का निर्माण सन 1900 में हुआ था। इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो, लेकिन यह महल साल 2005 से लेकर 2014 तक नीमराना होटल हुआ करता था, लेकिन इसके बाद सैफ ने फिर से घर का पजेशन लिया और इसका रिनोवेशन कराया।
इसे जरूर पढ़ें- लगभग 800 करोड़ रुपए के पटौदी पैलेस के मालिक हैं सैफ अली खान, देखें तस्वीरें
आखिर क्यों ना हो, अपनी मिट्टी और अपने पुश्तैनी घर से सैफ का खास जुड़ाव जो है। सैफ अली खान के खानदानी घर गुड़गांव में बना पटौदी पैलेस में नवाबों की शान नजर आती है। इस शाही घर के इंटीरियर काफी खूबसूरत हैं। इस महल में ऐशो-आराम की जिंदगी वैसी ही है, जिसे पाने का हर कोई ख्वाब देखता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।