Sidharth Kiara Baby News: बॉलीवुड के खूबसूरत और लवी-डवी कपल्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की भी गिनती की जाती है। दोनों साथ में बड़े ही सुंदर लगते हैं, जिन्होंने साल 2023 में शादी की थी। अब दोनों एक नई जिम्मेदारी की ओर कदम बढ़ा चुके हैं, क्योंकि ये जोड़ी अब पैरेंट्स बन गई है। जी हां, हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस जोड़ी ने अभी तक अपनी बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि जैसे ही सही वक्त आएगा, फैन्स को छोटी मल्होत्रा की झलक जरूर मिलेगी।
सोशल मीडिया पर की थी फर्स्ट प्रेगनेंसी अनाउंस
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणीने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर दी थी। इस खुशखबरी के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा था कि हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा जल्द आने वाला है। इस पोस्ट के जरिए, कपल ने अपनी फर्स्ट प्रेगनेंसी अनाउंस की थी।
इसे जरूर पढ़ें-कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉक्स ऑफिस जर्नी, जानें कैसे इंडस्ट्री में हिट हुआ यह स्टार कपल
इस पोस्ट पर कई बड़े सेलिब्रिटीज ने शुभकामनाएं दी थीं और अब फैंस उन्हें बेटी आने की बधाई दे रहे हैं। देखते हैं कि सिड-कियारा कब इस खुशी को एक-साथ सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।
2023 में शादी के बंधन में बंधे थे सिड-कियारा
दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे और देखिए अब कुछ देर पहले एक गुड न्यूज आई है। यह गुज न्यूज उनके दो से तीन होने की है, जी हां उनके घर एक बेटी आई है। शादी के 2 साल बाद यह नन्हा घर मेहमान आया है। बता दें कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी हमेशा से ही चर्चा में रही है।
शेरशाह फिल्म से शुरू हुई ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ तक कैसे पहुंच गई पता ही नहीं चला। कब दोनों शादी के खूबसूरत बंधन में कब बंध गए और अब दोनों पैरेंट्स भी बन गए हैं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर की गैंग हुई पूरी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा के जन्म के बाद, वरुण धवन और नताशा दलाल के घर भी एक नन्ही परी आई। अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिनके घर भी हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। इसके साथ ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर की गैंग पूरी हो गई है।
इसे जरूर पढ़ें-Kiara Sidharth Love Story: कभी लंच तो कभी डिनर पर किया गया था सिद्धार्थ और कियारा को स्पॉट, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Sidharth Malhotra, Kiara Advani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों