इलियाना डी'क्रूज़ ने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इलियाना डी'क्रूज़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म देवदासु से की थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट न्यू कमर ऑफ साउथ का पुरस्कार भी दिया गया था। आज हम आपको एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
इलियाना ने अपनी बीमारी का किया खुलासा
इलियाना अपनी एक बीमारी से काफी परेशान है। इलियाना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें रात में चलने की आदत है। वह अपनी इस आदत से काफी ज्यादा परेशान है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें स्लीप डिसऑर्डर है। इसके तहत उन्हें रात में चलने की आदत हो गई है।
इलियाना डी'क्रूज़ किस बीमारी की है शिकार
इलियाना अपनी इस बीमारी से काफी परेशान थी। ऐसे में उन्हें कई बार सूजन और जख्मों का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें रात में चलने के कारण कई बार चोट लग जाती है। वह बताती है कि वह अपनी इस बीमारी से काफी दुखी थी। अब वह एक्सपर्ट की सहायता ले रही है हालांकि अब उन्हें इस बीमारी से काफी आराम मिला है।
इसे भी पढ़ें-Ileana Dcruz House: क्या आपने देखा है इलियाना डिक्रूज का घर? देखें इनसाइज फोटोज
इलियाना डी'क्रूज कहा की रहने वाली है
एक्ट्रेस इलियाना डी'क्रूज़ गोवा की रहने वाली है। हाई सेकेंडरी की पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई की और रुख किया था। उनकी पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं एक्ट्रेस को साल 2012 में बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला था। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं। इलियाना केवल प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें-Ileana D'Cruz ने दिया बेटे को जन्म, ऐसे शेयर की गुड न्यूज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों