बिदाई फेम सारा खान ने रचाई रामायण एक्टर के बेटे से शादी, सालों पहले बिग बॉस हाउस में भी किया था निकाह

स्टार प्लस के सीरियल बिदाई में साधना का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं सारा खान ने शादी कर ली है। उन्होंने टीवी के आइकॉनिक शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से कोर्ट मैरिज की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
Updated:- 2025-10-09, 12:45 IST
image

सपना बाबुल का...बिदाई सीरियल में साधना का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस सारा अली खान शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक्टर-प्रोड्यूसर कृष पाठक से कोर्ट मैरिज की है। कृष, टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर करके फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। बता दें कि सारा अली खान ने सालों पहले 'बिग बॉस 4' में अपने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के संग निकाह किया था। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

बिदाई फेम एक्ट्रेस सारा खान ने की शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

सारा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को एक खूबसूरत से कैप्शन के साथ शेयर किया है और बताया है कि दिसंबर में दोनों ग्रांड वेडिंग करने जा रहे हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा, "सील्ड टूगेदर...दो वादे, एक कहानी और बेइंतहा मोहब्बत। साइन हो गए हैं। कुबूल है से सात फेरे तक, दिसंबर में दो दिल और दो संस्कृति हमेशा के लिए एक हो जाएंगी।" फोटोज शेयर करते वक्त दोनों ने कपल हैशटैग क्रिसा भी दिया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सेलिब्रिटीज और फैंस दोनों को खूब सारा प्यार दे रहे हैं।

सारा खान और कृष की लव स्टोरी है काफी खास

सारा खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की मुलाकात लगभग 1 साल पहले एक डेटिंग एप पर हुई थी और कृष की तस्वीर देखते ही उन्हें लगा था कि वह बस उन्हीं की हैं और इसके बाद दोनों मिले और फिर धीरे-धीरे इनकी कहानी आगे बढ़ी। वेडिंग फोटोज में कपल की केमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है।

यह भी पढ़ें- अविका गौर ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, Rokafied हुईं बालिका वधू की नन्ही आनंदी

सारा खान ने बिग बॉस 4 में किया था अली मर्चेंट से निकाह

bidaai actress sara khan aka sadhna got married to krish pathak

सारा खान ने 'बिग बॉस 4' में अपने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से निकाह किया था। अली भी एक टीवी एक्टर हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की शादी की रस्में और निकाह हुआ था, लेकिन कुछ ही वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे और अब 36 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा शादी की है।

 

यह भी पढ़ें- जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

 

आपको सारा खान कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Sara Khan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।