साल 2024 बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी लकी साबित हुआ। इस साल बहुत सी अभिनेत्रियों के घर नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी। इनमें से कई कपल्स, बेटे तो कई बेटी के पेरेंट्स बने । कुछ ने तो शादी के कई साल बाद फैंस को खुशखबरी सुनाई। आज हम आपको उन हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस साल नन्हीं परियों की मां बनीं हैं। आइए देखें लिस्ट।
View this post on Instagram
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है। उन्होंने शादी के करीब 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। दीपिका ने बेटी का नाम 'दुआ' पादुकोण सिंह रखा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : Celeb Babies 2024: Deepika Padukone से Richa Chadha तक इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, किया नन्हें मेहमान का स्वागत
View this post on Instagram
प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी शादी के बाद अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। अभिनेत्री 27 नवंबर 2024 को बेटी की मां बनी हैं। सोनाली ने साल 7 जून, 2023 को अशेष सजनानी संग शादी की थी। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने बेटी के पैरों की एक झलक शेयर करते हुए नाम रिवील किया। उन्होंने बेटी का नाम शुक्र ए सजनानी रखा है।
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी इसी साल बेटी की मां बनी हैं। अभिनेत्री 22 अक्टूबर को अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। दृष्टि ने बेटी का बेहद प्यारा नाम 'लीला' रखा है। डीवा ने 10 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद बेटी को जन्म दिया।
ये भी पढ़ें : मधुबाला फेम टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने दिखाई नन्ही परी की झलक, खूबसूरत नाम से भी उठाया पर्दा
View this post on Instagram
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी शादी के बाद पहले बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। ऋचा और अली ने बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल रखा है, जो कि एक अरबी नाम है।
View this post on Instagram
बिग बॉस और टीवी की फेमस हसीना युविका चौधरी शादी के करीब 6 साल बाद इसी साल बेटी की मां बनी हैं। युविका और उनके पति प्रिंस नरूला करवाचौथ वाले दिन बेटी के पेरेंट्स बने हैं। यह कपल साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था।
View this post on Instagram
फेमस अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी इसी साल मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 11 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया। मसाबा बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार एक्टिव रहने के साथ अपने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर रही थीं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Instagram
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।