Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

मधुबाला फेम टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने दिखाई नन्ही परी की झलक, खूबसूरत नाम से भी उठाया पर्दा

Drashti Dhami News: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने 22 अक्टूबर को फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी। अब उन्होंने अपनी लिटिल प्रिसेंस के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
Updated:- 2024-11-28, 15:44 IST
image

TV actress Drashti Dhami baby name: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी यूं तो लंबे समय से छोटे परदे से दूर हैं लेकिन उनकी गिनती टेलीविजन की हिट एक्ट्रेसेस में होती है। दृष्टि ने शादी के 9 साल बाद पिछले महीने नन्ही परी को जन्म दिया और मदरहुड में कदम रखा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब प्यार देते हैं। दृष्टि अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त भी इंस्टाग्राम फीड पर अक्सर फनी रील्स और प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियेंस शेयर करती रहती थीं। 22 अक्टूबर को उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि उनके घर में लिटिल प्रिंसेस ने कदम रखा है। आज दृष्टि ने अपनी राजकुमारी के नाम से भी पर्दा उठा दिया है और अपनी बेटी की एक झलक भी फैंस को दिखाई है। चलिए, आपको बताते हैं कि दृष्टि ने अपनी बेटी को क्या नाम दिया है।

दृष्टि धामी ने बेटी को दिया यह प्यारा नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

दृष्टि धामी ने अपनी नन्ही परी को एक खूबसूरत नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। दृष्टि ने अपनी बेटी का नाम लीला रखा है। उन्होंने एक खूबसूरत फोटो में अपनी बेटी की एक प्यारी सी झलक दिखा। साथ ही, कैप्शन में लिखा, 'सभी लोग लीला को हैलो कीजिए...।' इस पोस्ट पर दृष्टि के करीबी दोस्त और सेलेब्स प्यार बरसा रहे हैं।

39 साल की उम्र में मां बनीं दृष्टि धामी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

दृष्टि धामी ने 39 साल की उम्र में नन्ही परी को जन्म दिया। पिछले महीने उन्होंने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। डिलीवरी के 2 दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक फनी वीडियो शेयर करके बताया था कि वह प्रेग्नेंसी के 41वें हफ्ते में पहुंच गई हैं लेकिन अभी तक बेबी नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- मधुबाला सीरियल की एक्ट्रेस दृष्टि धामी की लव लाइफ रही है बेहद खास, आप भी जानें

मधुबाला से घर-घर में पॉपुलर हुई थीं दृष्टि

दृष्टि धामी, 'गीत हुई सबसे पराई', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'परदेस में है दिल' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'मधुबाला' सीरियल से मिली थी। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। इस सीरियल में वह विवियन डीसेना संग नजर आई थीं और फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी।

 यह भी पढ़ें- फिल्मों के चक्कर में छोड़ा सीरियल, अब छोटे पर्दे से भी गायब हैं ये सुपरहिट एक्टर्स

 

दृष्टि धामी आपको कितनी पसंद हैं और आपको उनकी बेबी गर्ल का नाम कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।