herzindagi
image

Celeb Babies 2024: Deepika Padukone से Richa Chadha तक इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, किया नन्हें मेहमान का स्वागत

Celebrities Who Blessed With Baby In 2024: ये साल कई सेलेब्स के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। कई सेलेब्स ने शादी की, तो कुछ के घर नन्हें मेहमानों ने कदम रखा। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी स्टार्स के घर किलकारी गूंजी। इस साल दीपिका पादुकोण से लेकर ऋचा चड्ढा तक कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पेरेंट्स बने। 
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 13:33 IST

Celebrities Who Blessed With Baby In 2024: ये साल कई सेलेब्स के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। कई सेलेब्स ने शादी की, तो कुछ के घर नन्हें मेहमानों ने कदम रखा। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी स्टार्स के घर किलकारी गूंजी। इस साल दीपिका पादुकोण से लेकर ऋचा चड्ढा तक कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पेरेंट्स बने। आइए जानें साल 2024 में कौन से सेलेब्स पेरेंट्स बने। 

दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कहलाने वाली दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद इनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। इसी साल  8 सितंबर को दीपिका ने अपने बेबी गर्ल का वेलकम किया है। कपल ने अपनी लाडली का नाम दुआ रखा है। हालांकि अब तक इन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है। फैंस दुआ की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। 

ऋचा चड्ढा 

ऋचा चड्ढा ने लंबे वक्त तक डेट करने के बाद अली फजल से शादी की थी। 4 अक्टूबर 2022 में इन दोनों ने शादी की थी। वहीं इसी साल 16 जुलाई को कपल ने अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। इनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। जिससे मिलने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे।

यह भी देखें- गैंगस्टर को दिल दे बैठी थीं सलमान की ये हीरोइन, अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

वरुण धवन 

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की थी। इन दोनों ने 2021 में शादी की थी। इसी साल इनके घर भी एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इंस्टाग्राम पर एक्टर ने अपनी बेटी की प्यारी सी झलक भी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। 

युविका चौधरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yuvika chaudhary (@yuvikachaudhary)

प्रिंस नरूला की वाइफ एक्ट्रेस युविका चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इनकी प्रेम कहानी बिग-बॉस के घर में शुरू हुई थी। युविका और प्रिंस भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। इस साल इनके घर बेटी ने जन्म लिया है। कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर भी की है, जिसमें उन्होंने चेहरा छिपा रखा था।

अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। ये बॉलीवुड के सबसे बेस्ट पेरेंट्स भी माने जाते हैं। इस साल कपल ने अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया है। इस साल इनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है। इनके बेटे का नाम इन्होंने अकाय रखा है। हालांकि अकाय की तस्वीर अब तक फैंस नहीं देख पाए हैं। 

यामी गौतम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी इसी साल एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने साल 2021 में डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की थी। इन दोनों ने शादी के 3 साल बाद अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत किया। 

अमाला पॉल

एक्ट्रेस अमाला पॉल ने भी इसी साल जनवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अप्रैल के महीने में इन्होंने अपनी गोदभराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। बता दें कि इसी साल 11 जून, 2024 को अमाला पॉल ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने इलाई रखा है। कपल ने अपने बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

मसाबा गुप्ता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Masaba 🤎 (@masabagupta)

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा की शादी 27 जनवरी 2023 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही कपल ने घर खुशियां आईं। इनके घर भी एक लाडली बेटी ने जन्म लिया। मसाबा ने इसी साल 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी। 

दृष्टि धामी

फेमस टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी 22 अक्टूबर को फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस साल अपनी लिटिल प्रिसेंस का वेलकम किया है। 22 अक्टूबर को एक्ट्रेस के घर बेटी ने जन्म लिया। दृष्टि धामी ने अपनी बेटी की छोटी सी अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी लाडली को लीला नाम दिया है। बेटी के नाम की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर ही की थी। 

यह भी देखें- Biggest Flop Movies Of 2024: इस साल बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये बिग बजट मूवीज, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा

सना सैयद 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sana Sayyad (@sana_sayyad29)

सना सैयद और इमाद शम्सी ने साल 2021 में शादी की थी। सना ने सितंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 9 अक्टूबर 2024 को इनके घर एक बेटी ने जन्म लिया। कुंडली भाग्य, स्पाई बहू, लॉकडाउन की लव स्टोरी और दिव्य दृष्टि जैसे शोज में काम कर चुकी सना ने अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि उन्होंने अब तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।