Ranveer Singh Mother Anju Donates Hair: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तीन महीने पहले ही पेरेंट्स बने हैं। 8 सितंबर 2024 को उनकी लाडली का जन्म हुआ था। अब उनकी बेटी 3 महीने की हो चुकी है। इसी खुशी में दीपिका की सासू मां यानी रणवीर सिंह की मॉम अंजू भवनानी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं।
रणवीर की मॉम अंजू भवनानी ने अपनी पोती दुआ सिंह के 3 महीने के होने पर अपने बाल दान में दिए हैं। इंंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी स्टोरी में कुछ तस्वीरें और एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। रणवीर सिंह के फैन क्लब ने इस तस्वीर को रिपोस्ट किया है। अंजू भवनानी की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
रणवीर की मॉम अंजू भवनानी ने अपनी तस्वीर के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरी प्यारी दुआ को तीसरे महीने का जन्मदिन मुबारक हो। मैं इस खास दिन को प्यार और उम्मीद के साथ मना रही हूं। जैसे-जैसे हम दुआ के बड़े होने की खुशी और खूबसूरती का जश्न मना रहे हैं, वैसे-वैसे हमें अच्छाई और दयालुता की शक्ति की भी याद आ रही है। उम्मीद है कि यह छोटा सा काम मुश्किल समय से गुजर रहे किसी व्यक्ति को आराम और आत्मविश्वास दे सकता है।" इस पोस्ट के साथ दुआ की दादी ने अपने लंबे बालों और बाद में कटे हुए बालों की तस्वीर भी शेयर की।
View this post on Instagram
दीपिका ने अब तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। हालांकि, इसी बीच 9 दिसंबर को दीपिका पादुकोण को दुआ के साथ बेंगलुरु स्थित अपने घर से मुंबई लौटते हुए देखा गया।
दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर बेबी कैरियर में नन्ही दुआ को गोद में लिए हुए देखा गया। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बेटी दुआ को सीने से चिपकाए नजर आ रही हैं।
यह भी देखें- Deepika-Ranveer Become Parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।