Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

Deepika Ranveer Daughter: दीपिका-रणवीर ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, खूबसूरत नाम से भी उठाया पर्दा.. अर्थ जान आप भी हो जाएंगे इंप्रेस

Deepika Padukone And Ranveer Singh Daughter: दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी नन्ही परी का झलक दिखाते हुए नाम से पर्दा उठाया दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। चलिए इस नाम के अर्थ के बारे में जान लेते हैं। 
Updated:- 2024-11-01, 22:32 IST
image

Deepika Padukone And Ranveer Singh Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नामकरण हो गया है। दीवाली के मौके पर कपल ने नन्ही परी के नाम का ऐलान कर दिया है। दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी का नाम साझा किया है। साथ ही ऐक्ट्रेस ने बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है।

दीपिका और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को बीटिया ने जन्म लिया था। तभी से फैंस तस्वीर देखने के लिए बेताब थे। इसी बीच दिवाली के अवसर पर कपल ने अपने फैंस के लिए अपनी परी की खूबसूरत फोटो शेयर की है। इसमें नन्ही परी का नाम और उसका मतलब भी बताया है। उनके प्यारे नाम का अर्थ जानकर आप भी इंप्रेस हो जाएंगे। आइए यहां हम आपको दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम और उसके अर्थ के बारे में जान लेते हैं। साथ ही, यहां तस्वीर की पहली झलक भी देखेंगे।

इसे भी पढ़ें-  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का रखा खूबसूरत नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का एक खूबसूरत नाम 'दुआ' रखा है। इस नाम का मतलब होता है- प्रार्थना का जवाब। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी बेटी को प्रार्थना में मिला हुआ जवाब ही मानती हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी नन्ही सी परी का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ रखा है। दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। करीब 7 दिन बाद दीपिका की बेटी 2 महीने की हो जाएगी, लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस ने बेटी का नाम अपने फैंस के साथ साझा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-  इन सेलेब्स को भी डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका ने अपनी बीटिया की पहली तस्वीर साझा तो की है, लेकिन इसमें सिर्फ बच्ची के नन्हें-नन्हें पैर ही नजर आ रहे हैं। दिवाली के मौके पर कपल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बच्ची को सलवार कुर्ता पहनाया गया है और वह मां की गोद में लेटी हुई लग रही हैं। कैप्शन में दीपिका ने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह लिखा है। साथ ही, दुआ के मतलब के साथ आगे उन्होंने लिखा है कि यह हमें प्रार्थना में मिला हुआ जवाब ही तो है। एक्ट्रेस ने आगे यह भी लिखा है कि उनका दिल इस समय प्यार और जज्बात से भरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी से पहले बच्चे को आशीर्वाद दिलाने इन जगहों पर जा चुकी हैं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह भी रहे हैं साथ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Celebrity Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।