Deepika-Ranveer Become Parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंटहुड में कदम रख चुके हैं। उनके फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आज आ गया गया है। आपको बता दें कि 07 सिंतबर की शाम को दीपिका को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

 
Ranveer Deepika Are Parents of Baby Girl Now

बप्पा के आगमन के साथ दीपिका और रणवीर के घर में भी लक्ष्मी पधार गई हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी जब से सामने आई है, तभी से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज शाम ही रणवीर और दीपिका अपने परिवार के सदस्यों के साथ हॉस्पिटल पहुंचें। दरअसल, उनका हॉस्पिटल जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया जा रहा है। उनके फैंस इस बात से बेहद खुश थे कि जल्दी ही दीपिका और रणवीर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे।

कल दीपिका और रणवीर शाम को हॉस्पिटल में जाते दिखे, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि कपल जल्द ही खुशखबरी सुनाएंगे। सभी को गुड न्यूज का इंतजार था और आज दोपहर में दीपिका ने बेटी को जन्म देकर खुशखबरी दे दी है।

साल 2024 में कई सेलिब्रिटीज ने पेरेंटहुड में कदम रखा है। यामी गौतम, वरुण-नताशा और ऋचा-अली के बाद अब दीपिका और रणवीर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

शुक्रवार को दीपिका और रणवीर गणेश चतुर्थी से ठीक पहले मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। सेलिब्रिटी कपल ने इसी साल फरवरी में इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा किया था कि वे सितंबर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। इसके बाद से ही उनके फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट करके फैंस को दी खबर

दीपिका और रणवीर के घर बेटी आई है इस बात का पता मीडिया को पहले ही चल गया था। हालांकि, सबको इंतजार था कि कपल कब खुद इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करता। तमाम मीडिया आउटलेट्स, उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैंस इसी चीज का इंतजार कर रहे थे। लगभग 3 बजे के आसपास दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उनके घर बेटी हुई है, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बधाई देने की झड़ी लगा दी।

सर एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका ने दिया बच्चे को जन्म

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसमें दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल जाते नजर आ रहे हैं। शनिवार की शाम को पैपराजी नें दीपिका और रणवीर की गाड़ी को हॉस्पिटल जाते देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे और रणवीर ने पैप्स का अभिनंदन भी किया। दोनों की फैमिली के सदस्य भी साथ में हॉस्पिटल गए थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि 07 सितंबर की रात को ही कपल मम्मी-पापा बनने की खबर शेयर कर सकता है। मगर रात भर इंतजार करने के बाद, आज दोपहर में खुशखबरी मिल गई।

दीपिका और रणवीर दोनों के पिता पहुंचे एंटीलिया

Deepika Ranveer Fathers Photo

दीपिका के हॉस्पिटल में भर्ती होने के काफी देर के बाद, दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण और रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। दोनों को ही अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में देखा गया। दोनों ने पैप्स को साथ में पोज भी दिए। इसी बीच पैप्स ने उन्हें बधाई दी, होने वाले दादा और नाना ने अपनी मुस्कान से सभी का धन्यवाद दिया।

दो साल पहले से ही बच्चे के नाम को शॉर्टलिस्ट कर चुके हैं रणवीर सिंह

नए मम्मी-पापा बने रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो भी इसी बीच वायरल हो रहा है। आपको याद होगा 2022 में रणवीर सिंह ने 'द बिग पिक्चर' नामक एक रियलिटी क्विज शो की मेजबानी की थी। शो के एक खास एपिसोड में, अभिनेता ने बताया था कि वह पेरेंटहुड को अपनाने के लिए कितने उत्सुक हैं। इस शो में उन्होंने बताया था कि वह चाहते हैं कि उन्हें एक बेटी हो। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा था, "जैसा कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाएगी।" इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्चों के नामों की लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है।

दीपिका पादुकोण को है तीन बच्चों की चाहत

राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी इस इच्छा को जाहिर किया था। उनसे पूछा गया था कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनती, तो उनका बैकअप प्लान क्या होता? उसी का जवाब देते हुए, दीपिका ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ जीवन का आनंद ले रही होती और बच्चों के साथ रहना पसंद करती। उन्होंने कहा था, "अगर मैं एक अभिनेत्री नहीं होती, तो मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रही होती। हां, इतना है कि मेरे बच्चे जरूर होते। तीन छोटे बच्चे, जो इधर-उधर भागते। मुझे इतनी उम्मीद है कि मैं उन्हें शूटिंग पर ले जाने के लिए पर्याप्त काम कर पाती। एक खुशहाल परिवार होता। साथ ही, जो कर रही हूं, वही कर रही होती।"

चलिए बेटी होने की रणवीर की इच्छी पूरी हो गई। हमारी ओर से दोनों को ढेरों बधाई। अब बस इंतजार है कि कपल अपनी प्यारी बेटी से फैंस को रूबरू करवाएगा। आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Deepikapadukone@instagram, Pallavpalliwal@instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP