Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

रश्मिका मंदाना से दीपिका पादुकोण तक...महारानी के रोल में छा चुकी हैं ये हसीनाएं

Actresses Who Played Indian Queens Role On Screen: इन दिनों रश्मिका मंदाना फिल्म छावा में अपने महारानी येसूबाई के किरदार को लेकर खूब लाइमलाइट लूट रही हैं। उन्हें रानी के इस किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। रश्मिका मंदाना से पहले भी कई एक्ट्रेसेस महारानी का किरदार निभा चुकी हैं। 
Updated:- 2025-03-14, 14:00 IST
Actresses Who Played Indian Queens Role On Screen

Indian Queens Role On Screen: इन दिनों रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का ही बोलबाला है। मूवी चर्चा में बनी हुई है। छावा बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोटो की कमाई कर रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई का किरदार निभाया है। उनके इस रोल को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हैं। उन्हें रानी के इस रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। 

बॉलीवुड में रश्मिका मंदाना से पहले कई एक्ट्रेसेस महारानी का किरदार निभा चुकी हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस को रानी के किरदार में काफी पसंद भी किया जा चुका है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, किन हसीनाओं ने स्क्रीन पर रानी बनकर फैंस का दिल जीता?

यह भी देखें- Maharani 3: सियासत और सस्पेंस से भरी है महारानी 3, तीसरे सीजन में पूरे दमखम में दिखीं हुमा

ऐश्वर्या राय 

Aishwarya Rai

ये कहना गलत नहीं होगा कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऐश्वर्या राय का नाम आता है। ऐश्वर्या फिल्म ‘जोधा अकबर’ में रानी जोधा का किरदार निभा चुकी हैं। उनका वो रोल आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। 

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण को फैंस रानी के रोल में देखना काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों में महारानी बन चुकी हैं। उन पर ये किरदार बहुत सूट भी करता है। एक्ट्रेस ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में रानी की किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का आइकॉनिक रोल भी किया था। इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया गया। 

कंगना रनौत

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान डाल दी थी। उन्हें इस रोल के लिए फैंस का खूब प्यार भी मिल चुका है। फिल्म में कंगना की बेबाक एक्टिंग और अंदाज दोनों को बहुत पसंद किया गया था। 

अनुष्का शेट्टी 

Anushka Shetty

साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी अपने रानी वाले लुक से सभी का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म ‘बाहुबली’ में एक्ट्रेस ने महारानी का किरदार निभाया था। देवसेना के उनके रोल को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने राजा यानी की प्रभास की पत्नी की रोल किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

यह भी देखें- फिल्मों में रानी-महारानी के किरदार में छाईं ये हसीनाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।