Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

जब इस एक्टर ने जताई थी दीपिका पादुकोण को अपनी चौथी बीवी बनाने की ख्वाहिश, कहा था अगर उम्र...

Deepika Padukone Kisse: दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का कौन दीवाना नहीं है। दीपिका पादुकोण का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। बाद में उन्होंने रणवीर सिंह का हाथ थामा। आज दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर दीपिका की खूबसूरती पर फिदा होकर बॉलीवुड का एक सीनियर एक्टर दीपिका को अपनी चौथी बीवी बनाना चाहता था। 
Updated:- 2025-01-08, 17:49 IST
image

दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का भला कौन दीवाना नहीं है। दीपिका ने परदे पर शांतिप्रिया का किरदार निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद एक से बढ़कर एक रोल्स प्ले करके सभी का दिल जीता। दीपिका फिल्मी परदे पर अपने वर्सेटाइल रोल के लिए तो चर्चा में रही ही हैं लेकिन, उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। रियल लाइफ में बॉलीवुड की मस्तानी ने रणवीर सिंह का हाथ थामा लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर बॉलीवुड के एक सीनियर एक्टर ने दीपिका को अपनी चौथी बीवी बनाने की ख्वाहिश जताई थी और कहा था कि अगर उनकी उम्र कम होती, तो वह दीपिका से चौथी शादी कर लेते। कौन हैं यह एक्टर और उन्होंने दीपिका के बारे में क्या कुछ कहा था, चलिए आपको बताते हैं।

जब संजय दत्त ने जताई थी दीपिका को अपनी चौथी बीवी बनाने की इच्छा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

एक्टर संजय दत्त का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू काफी पुराना है, लेकिन इस वक्त तेजी से वायरल है और इसे लेकर कुछ यूजर्स संजय दत्त को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस इंटरव्यू में जब संजय दत्त से पूछा गया कि वह चोली के पीछे...सॉन्ग में माधुरी दीक्षित की जगह किस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहेंगे, तो उन्होंने तुरंत दीपिका का नाम लिया और कहा कि दीपिका उन्हें बेहद खूबसूरत लगती हैं। संजय दत्त यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि अगर वह उम्र में थोड़े छोटे होते, तो दीपिका को अपनी चौथी बीवी बना लेते। इस इंटरव्यू को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं और काफी लोग संजय दत्त को उनके इस स्टेटमेंट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जब खून से लथपथ पैरों से दीपिका पादुकोण ने किया था डांस, लाल हो गया था पूरा फर्श

इन लोगों के साथ जुड़ चुका है दीपिका का नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा। दीपिका और रणबीर कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। क्रिकेटर एम. एस. धोनी, युवराज सिंह, एक्टर निहार पांड्या, उपेन पटेल और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका का नाम जुड़ा था। इसके बाद, दीपिका और रणवीर सिंह ने काफी वक्त तक डेट करने के बाद, 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। आज दोनों एक नन्ही परी दुआ पादुकोण सिंह के पैरेंट्स हैं। 

 

यह भी पढ़ें- XXX: Return Of Xander Cage से लेकर Singham Again तक, दीपिका पादुकोण ने इन फिल्मों में किया है दमदार एक्शन

 

 

आपको दीपिका पादुकोण कितनी पसंद हैं और उनका निभाया कौन-सा किरदार आपका फेवरेट है, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:IMDB, Instagram/Deepika Padukone

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।