Salman Khan Expensive Things: सलमान खान इंडिया के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं। दुनियाभर में भाई के करोड़ों फैंस हैं। बॉलीवुड के भाईजान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। साल 1988 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म मैंने प्यार किया ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।
साल 2024 में सलमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल पूरे कर लिए हैं। अपने करियर में सलमान ने खूब धन-दौलत कमाई। आज एक्टर कई बेशकीमती चीजों के मालिक हैं। आइए उनके बर्थडे के मौके पर जानें सलमान की बेशकीमती चीजों के बारे में और उनके इनकम सोर्सेज के बारे में...
यह भी देखें-बचपन में अपनी इस हरकत के चलते घर के शेफ से भी खूब पिटे थे सलमान खान, खुद कर चुके हैं खुलासा
ये हैं सलमान खान के इनकम सोर्स
- फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की कुल संपत्ति2,900 करोड़ रुपए की है। सलमान नेफिल्म निर्माण से लेकर फिटनेस और पर्सनल केयर ब्रांड तक कई जगह निवेश किया है। सलमान खान के कई बिजनेस हैं, जिससे उनकी इनकम होती है।
- 2011 में सलमान खान ने सलमान खान फिल्म्स के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखा। इस प्रोडक्शन हाउस ने न केवल उनकी कई फिल्में बनाई हैं, बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता “चिल्लर पार्टी” जैसी फिल्मों के लिए आलोचकों की प्रशंसा भी बटोरी है।
- इसके अलावा सलमान खान का बीइंग ह्यूमन नाम से कपड़ों का भी एक ब्रांड है। इसकी शुरूआत उन्होंने साल 2012 में की थी।
- सलमान खान ने SK-27 जिम ब्रांड के तहत जिम और फिटनेस के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाया।2019 में उन्होंनेवेलनेस इंडस्ट्रीमें कदम रखा था।
- सलमान खान ने Scentials Beauty Care and Wellness Pvt. Ltd के साथ साझेदारी करते हुए FRSH ब्रांड के साथ पर्सनल केयर और ग्रूमिंग सेगमेंट में भी कदम रखा है।
- फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, सलमान खान नेYatra.comट्रैवल कंपनी में 5% हिस्सेदारी खरीदी हुई है।
लेते हैं सबसे ज्यादा फीस
View this post on Instagram
सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर माने जाते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने एक फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस ली थी। फिल्मों के अलावा, सलमान कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। इसके अलावा भाईजान इवेंट्स में परफॉर्म करते हैं, जिससे उनकी काफी अच्छी इनकम होती है। इसके साथ ही सलमान बिग बॉस भी होस्ट करते हैं।
बेशकीमती चीजों के मालिक हैं सलमान
सलमान के पास बहुत सी बेशकीमती चीजें हैं। सलमान खान के पास बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट है। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के सी फेसिंग ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
पनवेल में भी है घर
View this post on Instagram
इसके अलावा सलमान के पास पनवेल में खूबसूरत फार्महाउस है। उनकी ये प्रॉपटी 150 एकड़ भूमि में है। एक्टर अक्सर अपने इस फार्महाउस पर समय बिताते हैं। एक्टर ने यहां एक जिम और स्विमिंग पूल भी बनवा रखा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके इस फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये है।
महाराष्ट्र के गोराई में भी है घर
View this post on Instagram
सलमान नेचर लवर हैं। उनके पास महाराष्ट्र के गोराई में भी एक घर है। उनका ये 5-बीएचके बीच हाउस बहुत ही खूबसूरत है। सलमान के इस घर में जिम, थिएटर, बाइक क्षेत्र और स्विमिंग पूल भी है। खबरों की मानें, तो एक्टर ने अपने 51 वें बर्थडे पर यह घर लगभग 100 करोड़ रुपए में खरीदा था।
कार लवर हैं सलमान
View this post on Instagram
सलमान कार के बहुत ही शौकीन हैं। उनके पास कई लग्जरी कार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के कार कलेक्शन में 82 लाख की मर्सिडीज बेंज, 1.15 करोड़ की BMW X6, 1.29 करोड़ की टोयोटा लैंड क्रूजर, 1.4 करोड़ की ऑडी आरएस7, 2.06 करोड़ की रेंज रोवर, 2.31 करोड़ की ऑडी आर8, 2.32 करोड़ की लेक्सस LX470 जैसी लग्जरी कार शामिल हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों