अथिया शेट्टी ने शेयर कीं मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, पति केएल राहुल संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई आईं नजर

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही मां बनने जा रही हैं। अथिया ने पिछले साल नवंबर में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कुछ वक्त पहले सुनील शेट्टी ने बताया था कि बेबी अप्रैल में आने वाला है। फिलहाल, अथिया ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है और इसमें वह पति केएल राहुल के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया है और उन्हें जमकर बधाईयां दी हैं।
अथिया शेट्टी ने शेयर कीं मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें
View this post on Instagram
अथिया ने कुछ देर पहले अपने इंस्टा हैंडल पर मैटरिनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "ओह बेबी"। अथिया ने 9 तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में केएल राहुल जैसे ही अथिया के बेबी बंप पर हाथ रखते हैं, वह खिलखिलाने लगती हैं। इन तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटीज ने प्यार बरसाया है। सुनील शेट्टी, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने इन फोटोज पर प्यार जाहिर किया है। कुछ दिन पहले भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर अथिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने टीम इंडिया को चेयर करते हुए बेबी बंप की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी।
यह भी पढ़ें- अथिया शेट्टी के ये साड़ी लुक को करें रीक्रिएट, हसबैंड भी आपको देख हो जाएगा खुश
साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे अथिया-राहुल
View this post on Instagram
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था और फिर 23 जनवरी, 2023 को यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं।सुनील शेट्टी अक्सर अपने दामाद की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं सुनील शेट्टी की लाडली, खास अंदाज में कपल ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
आपको अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Athiya Shetty
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।