बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज होती है, जैसे की कॉमेडी फिल्में, रोमांटिक फिल्में, एक्शन से भरपूर फिल्में। हालांकि आज हम बात हॉरर फिल्मों की कर रहे हैं। बॉलीवुड में कुछ हॉरर फिल्में भी बन चुकी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इन फिल्मों में कुछ अभिनेत्रियों का रोल इतना दमदार था कि वह अपनी दमदार एक्टिंग से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
New poster of #Pari... Stars Anushka Sharma, Parambrata Chatterjee, Rajat Kapoor and Ritabhari Chakraborty.... Directed by Prosit Roy... 2 March 2018 release. pic.twitter.com/SoTeg1xMdJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2018
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा की 'परी' भी एक बहुत ही शानदार हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा का रोल देखने लायक था। अनुष्का ने 'चुड़ैल' का रोल निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar)
Unpopular opinion:
— Btownchai (@btownchai) April 30, 2022
I Love Krishna cottage. pic.twitter.com/3MGS8hlquo
फिल्म 'कृष्णा कॉटेज' तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म में ईशा कोप्पिकर का रोल बेहद डरावना था। ईशा कोप्पिकर ने इस फिल्म में आत्मा का किरदार निभाया है। जो अपना सालों पुराना प्यार पाने आती हैं। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार होती हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का रोल काफी डरावना था।
मालिनी शर्मा (Malini Sharma)
My first horror film i watched was Raaz feat. Dino Morea Bipasha Basu and Ashutosh Rana. pic.twitter.com/TQqWqJ6g91
— Khushi | ಖುಷಿ | खुशी 🇮🇳 (@Khushi_Be) March 2, 2023
बॉलीवुड में एक हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था राज। इस फिल्म ने अपनी कहानी, अभिनय, संगीत और डर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म का सबसे डरावना भाग वो दूसरी हीरोइन थी जिसकी चीखें सिर्फ बिपाशा ही नहीं बल्कि थिएटर में बैठें लोगों को भी डरने के लिए मजबूर कर दिया था। हम बात मालिनी शर्मा की कर रहे हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों