Bollywood Actresses Who Married Younger Men :प्यार में उम्र की सीमा कोई मायने नहीं रखती है। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना। आज वो खुश हैं और समाज को एक संदेश भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन पावर कपल्स के बारे में।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
View this post on Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच 10 साल का गैप और ये ऐज गैप कभी भी इन दोनों के रिश्तों में दीवार नहीं बना। आज दोनों एक दूसरे के साथ हैं और एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।
बिपाशा बसु-करण सिंह
View this post on Instagram
इस लिस्ट में बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। बिपाशा ने टीवी के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। बिपाशा करण से तीन साल बड़ी हैं। इस जोड़े ने साल 2016 में शादी रचाई थी और तब से अब तक साथ हैं। बिपाशा और करण भी एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।
नेहा-अंगद
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी खुद से दो साल छोटे उम्र के अंगद बेदी से शादी की है। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। नेहा और अंगद दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।
कटरीना और विक्की कौशल
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के बीच 5 साल का अंतर है। कैटरीना जहां 40 साल की हैं तो वहीं विक्की की उम्र 35 साल है। दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे और उन्हें अपने ऐज गैप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी अगर दिल राजी तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता।
गौहर खान- जैद दरबार
View this post on Instagram
बॉलीवुड की झल्ला-वल्लाह गर्ल गौहर का दिल अपने से 10 या 11 साल छोटे जैद दरबार पर आया तो उन्होंने भी प्यार की खातिर उम्र के इस अंतर को किनारे कर दिया। गौहर और जैद ने साल 2020 में शादी की थी। हाल ही में ये जोड़ा एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं।
यह भी पढ़ें-इन एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं सलमान, किसी का डूबा करियर तो किसी ने मारी छलांग
View this post on Instagram
इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने से 3 साल छोटे अभिषेक से शादी रचाई है। साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे तब ऐश की उम्र 34 साल थी और अभिषेक की उम्र 31 साल थी। यानी कपल को शादी के पूरे 15 साल हो चुके हैं। वो एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें-फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, OTT पर इन फेमस सेलेब्स का रहा है दबदबा
Image Credit : Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों