Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी की व्हाट्सएप प्रोफाइल का हो रहा यूज, एक्ट्रेस ने लोगों को किया वॉर्न

मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की फेक आईडी बनाई गई है, जिससे लोगों को मैसेज किया जा रहा है। ऐसे में जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Updated:- 2025-11-17, 14:56 IST
Aditi Rao

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता या अभिनेत्री हैं, जिनका नाम सुर्खियों में रहता है। इन्हीं में से एक है अदिति राव, बता दें कि अदिति राव हैदरी का नाम न केवल चर्चा में है बल्कि इसके पीछे कारण है फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल। बता दें कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके नाम से एक गलत प्रोफाइल बनाई गई है जो व्हाट्सएप पर है और उन्होंने इसकी जानकारी भी साझा की है। यह पोस्ट अभिनेत्री ने शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर उनकी फेक आईडी यूज कर रहा है, जिसके बारे में उन्हें खबर नहीं है। जानते हैं, अभिनेत्री ने क्या पोस्ट लिखा है...

क्या लिखा था पोस्ट में...

इंस्टाग्राम पर नोट के जरिए उन्होंने उन्होंने लिखा है कि 'मैं आपको एक बात बताना चाहती थी, जो कुछ लोगों की वजह से मेरे ध्यान में आई है। कोई व्यक्ति है, जो व्हाट्सएप पर नाम और मेरी तस्वीरें का इस्तेमाल कर रहा है और फोटोग्राफर्स को फोटोशूट के बारे में मैसेज कर रहा है।

aditi rao instagram

यह मैं नहीं हूं और ना ही मैं इस तरीके से संपर्क करती हूं। अपने काम के लिए कभी भी मैं किसी के लिए पर्सनल नंबर का यूज नहीं करती हूं। यह सब मेरी टीम करती है। वह आगे लिखती हैं कि आप लोग सावधान रहें और उस नंबर से बात ना करें। अगर आपको कुछ अजीब लगता है तो मेरी टीम को तुरंत बताएं। उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें - Delhi Crime Season 3 हुआ रिलीज; साल 2012 में हुए इस भयानक केस पर बनी है शेफाली शाह की यह नई वेब सीरीज, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम

अभिनेत्री के बारे में जानकारी

बता दें कि अदिति रॉयल बैकग्राउंड से है, वह एक नहीं दो दो शाही परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। जहां वह मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की परपोती हैं, वहीं वह राजा जे रामेश्वर राव की पोती भी हैं। अदिति न केवल बेहतरीन एक्टिंग करती हैं बल्कि इन्हें नृत्य का भी शौक है। इन्हें डांस करना बेहद ही पसंद है। वह क्लासिफाइड भरतनाट्यम डांसर भी है। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम शुरू कर दिया था।

aditi rao instagram profile

यही कारण है कि वे पर्दे पर सभी लोगों को अपने डांस से प्रभावित करती हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2007 में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, उन्होंने कुछ समय तक इस रिश्ते को छुपा कर रखा, लेकिन 2013 में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मैरिज स्टेटस के बारे में दर्शकों को बताया। 

इसे भी पढ़ें - बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सलमान खान नहीं इस बार रोहित शेट्टी ने लगाई अमाल मलिक-शहबाज बदेशा की क्लास, तान्या मित्तल को भी पड़ी फटकार

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।