कम निवेश में ज्यादा कमाई का मौका! महिलाएं जरूर करें ये 5 बजट फ्रेंडली कोर्स

सरकारी सेक्टर से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक लड़कियां सबसे आगे हैं। आज के समय ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जिसके लिए ज्यादा पढ़ाई करने की भी जरूरत नहीं है। एजुकेशन में कुछ क्षेत्र हैं, जिसमें डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट की पढ़ाई कर महिलाएं आसानी से जॉब पा सकती हैं।   
Updated:- 2026-11-19, 13:42 IST
low cost course for women

तेजी से बदलते दौर में जहां एक तरफ हायर एजुकेशन और बड़ी डिग्रियों -जैसे बीटेक या एमबीए की डिमांड है, लेकिन इनकी फीस का बोझ उठा पाना मुश्किल है। ऐसे में आपको बिल्‍कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। करियर की सफलता अब केवल महंगी डिग्रियों की मोहताज नहीं है। अगर आपके अंदर हुनर और मॉडर्न स्किल्‍स है, तो बेहद कम खर्च में भी बेहतर इनकम कमा सकती हैं। आपको बताते हैं ऐसे 5 बजट फ्रेंडली कोर्सेज के बारे में, जिनकी फीस बेहद कम है, लेकिन जॉब मार्केट में इनकी डिमांड और इनसे होने वाली कमाई सबसे ज्यादा है।

सर्टिफिकेशन इन मेकअप कोर्स आपके लिए है बेस्‍ट

अगर आप शौक सजना, संवरना है तो ये आपके करियर के लिए बेहतर है। आप ब्यूटी इंडस्ट्री में हाथ आजमा सकती हैं। सर्टिफिकेशन इन मेकअप कोर्स सबसे बेस्ट है। इस कोर्स में वह सभी जानकारियां प्रदान की जाती हैं जिससे मेकअप से जुड़े चीजों की शुरुआत होती है। अगर हम बात करें इस कोर्स की तो इसमें मेकअप के लिये फेस को प्रेप करना, कंसील करना, बेस लगाना इन सारी चीजों के बारे में बड़े ही बारिकी के साथ सीखाया जाता है। मेकअप का कोर्स करके महिलाएं अच्छा पैसा कमा सकती हैं।

women low budget course

Image Credit: Shutterstock

सर्टिफिकेशन इन हेयर स्टाइलिंग स्टाइलिंग सीख बालों को दें नया लुक

अगर आपको लोगों के बालों के साथ में खेलना पसंद है तो सर्टिफिकेशन इन हेयर स्टाइलिंग स्टाइलिंग का कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्‍शन साबित हो सकता है। इस कोर्स को करने के लिए ज्यादा फीस चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपने पहले मेकअप कोर्स कर रखा है और फिर हेयर स्टाइल कोर्स करती हैं तो यह और भी अच्छा है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि यह हेयर को अच्छे रखने से खूबसूरती भी बढ़ जाती है। बड़े– बड़े सैलून और मेकअप एकेडमी या फिर ब्यूटी पार्लर में इनकी मांग हमेशा रहती हैं।

अगर कोई लड़की या महिला प्रोफेशनल तरीके से हेयर स्टाइलिस्ट बनाना चाहती है तो यह कोर्स कर सकती है। कोर्स करने के बाद शुरुआत में इनकी सैलरी 20 -30 हजार रुपये तक होती है जो आगे चलकर बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाएं सर्टिफिकेशन इन हेयर कोर्स स्टाइलिंग का कोर्स करके अपना करियर ग्रोथ कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद एयर होस्टेस कैसे बनें? जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस तक सब कुछ

सर्टिफिकेशन इन स्किन कोर्स आपको दिलाएगा पहचान

आज हर कोई खुद को सबसे अलग और सुंदर दिखाना चाहता है। ऐसे में स्किन कोर्स की हाई डिमांड है। इस कोर्स के जरिए आप हर माह 40 -50 हजार रुपए कमा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपने करियर का चुनाव कर सकती हैं। महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी अच्छा है। स्किन का कोर्स करने के लिए उन्हें किसी एकेडमी में दाखिला लेना होगा। इसकी फीस भी ज्यादा नहीं हैं। कई बार एकेडमी खुद प्लेसमेंट की सर्विस देती है।

सर्टिफिकेशन इन नेल कोर्स की बढ़ी डिमा

very low cost women courses

Image Credit:Shutterstock

आज के समय नेल टेक्नीशियन की डिमांड काफी बढ़ गई है। नेल आर्ट का कोर्स करके आप करियर ऑप्शन का चुनाव कर सकती हैं। अगर नेल टेक्नीशियन के इनकम की बात करें तो महीने के 30 -40 हजार रुपये तक कमा सकती हैं। इसके लिए भी अलग – अलग एकेडमी कोर्स करवाती है। कोर्स करके महिलाएं प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- प्रमोशन और मोटी सैलरी का सपना पूरा करेगा AI और डेटा साइंस का कोर्स, ऐसे करें अप्‍लाई

कम बजट में बेहतर ब्‍यूटी कोर्स करने के ऑप्‍शन हमने आपको बताए। आप अपने घर के पास बने किसी अच्‍छे संस्‍थान से संपर्क कर इन कोर्सेज के बारे में पूरी जानकारी ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

FAQ
क्या इन कोर्सेज को करने के लिए किसी उच्च शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता है?
 नहीं, ब्यूटी और कॉस्मेटोलॉजी इंडस्ट्री की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत अधिक पढ़ाई की जरूरत नहीं होती। आप रचनात्मक हैं और बेसिक समझ रखती हैं, तो आप ये कोर्स कर सकती हैं।
क्या ब्यूटी कोर्सेज करने के बाद नौकरी आसानी से मिल जाती है?
जी हां, कई टॉप एकेडमी से कोर्स करने के बाद बड़े ब्यूटी ब्रांड्स काबिलियत देखकर खुद जॉब ऑफर देते हैं। इसके अलावा, ब्यूटी पार्लर, स्पा और फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा हुनरमंद लोगों की मांग रहती है।
मेकअप कोर्स करने के बाद कमाई के क्या ऑप्‍शन हैं?
 मेकअप कोर्स के बाद आप अपना खुद फ्रीलांस काम शुरू कर सकती हैं, ब्राइडल मेकअप कर सकती हैं या किसी बड़े सैलून और फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।