प्रमोशन और मोटी सैलरी का सपना पूरा करेगा AI और डेटा साइंस का कोर्स, ऐसे करें अप्‍लाई

 अगर आप भी अपने करियर को नया आयाम देना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि मार्केट डिमांड पर ध्‍यान दें। आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की नॉलेज होनी चाहिए।
Updated:- 2026-11-02, 09:05 IST
image

AI Couse For Women: तेजी से बढ़ते डिजिटल दौर में एआई तेजी से उभर रहा है। ऐसे में सिर्फ एआई के बारे में जानना ही काफी नहीं है। एआई और डेटा साइंस का कोर्स आपकी हर जगह मदद करेगी। आप बिजनेस प्राफेशनल हों या आंत्रप्रेन्योर या सरकारी या प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले। आज हर किसी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस की जानकारी होनी बेहद जरूरी है। ये ऐसे नॉलेज टूल हैं जो आपको किसी भी सेक्‍टर में लंबी छलांग लगाने और इनकम कई गुना बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

AI Couse For Women: कहां से सीखें एआई का कोर्स?

अगर आप सोच रही हैं कि एआई और डेटा साइंसेज का कोर्स कहां से और कैसे सीखें? कौन सा आपके करियर के लिए बेस्‍ट रहेगा? आपके सभी सवालों के जवाब यहां मिलने वाले हैं। IITs के अलावा अब कई नॉन-आईआईटी कॉलेज भी इस कोर्स को संचालित कर रहे हैं। यहां के स्टूडेंट्स को बढ़िया प्लेसमेंट और करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलते हैं।

inside img (1)

Image Credit: Shutterstock

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- वीआईटी में एआई और डेटा साइंस से जुड़े कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं। यहां एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना जरूरी है। यहां कराए जाने वाले कोर्सेज में बीटेक इन एआई एंड एमएल, बीटेक इन एआई एंड डेटा इंजीनियरिंग और CSE (डेटा साइंस) आदि प्रमुख है। इनमें छात्रों को डेटा विज़ुअलाइजेशन, साइबर सिक्‍योरिटी के साथ ही NLP, ओपन सोर्स प्रोग्रामिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं। Vellore Institute of Technology की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने करियर टैब में जाकर आप कोर्स ओपनिंग, योग्‍यता से लेकर फीस तक पूरी जानकारी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी मिले तो क्या करें? जानें कानूनी और साइबर क्राइम की पूरी प्रक्रिया

एनआईटी तिरुचिरापल्ली- एनआईटी तिरुचिरापल्ली अंडरग्रेजुएट लेवल पर डेटा साइंस की अलग शाखा तो नहीं चलाता, लेकिन पोस्टग्रेजुएट लेवल पर डेटा एनालिसिस की ब्रांच आपको यहां मिल जाएगी। यहां बीटेक और बीआर्क में एडमिशन जेईई मेन्स और जोसा काउंसलिंग के जरिए होते हैं। बची हुई सीटों के लिए CSAB स्पेशल राउंड आयोजित किया जाता है। National Institute of Technology Tiruchirappalli की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्‍लाई कर सकती हैं।

एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी- यहां बीटेक सीएसई डेटा साइंस का कोर्स करवाया जाता है। 4 वर्षीय कोर्स में करीब 120 सीटें उपलब्ध हैं। यहां एडमिशन SRMJEEE (UG) एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है। आपके पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ एक अन्य सब्जेक्ट (केमिस्ट्री/कंप्यूटर साइंस/बायोलॉजी) होना जरूरी है।

inside img

Image Credit: magnific.com

जादवपुर यूनिवर्सिटी- जादवपुर यूनिवर्सिटी में एमटेक इन सीएसई के तहत एआई और डेटा साइंस स्पेशलाइजेशन ऑफर किया जाता है। इनके अलावा 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध है, जिसकी फीस 20,000 रुपये है। यहां आप पाइथन, एआई, एमएल और डेटा साइंस की पढ़ाई करने की सुविधा है। यहां एडमिशन WBJEE रैंक और काउंसलिंग के आधार पर होता है।

यह भी पढ़ें- Instagram से पैसे कैसे कमाएं? AI ने बताए ये शानदार तरीके...जान लीजिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जबाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com

 

FAQ
एआई के साथ डेटा साइंस क्या है? क्‍या भविष्‍य के लिए ये मददगार साबित हो सकता है?
 डेटा साइंस में डेटा को इकट्ठा करना, उसका विश्लेषण करना और उससे महत्वपूर्ण जानकारी निकालना शामिल है। जब इसमें एआई और मशीन लर्निंग को जोड़ दिया जाता है, तो कंप्यूटर अपने आप डेटा से पैटर्न सीखकर भविष्य की भविष्यवाणी या स्मार्ट निर्णय ले सकता है। ये भविष्‍य के लिए मददगार साबित हो सकता है।
 इस कोर्स को करने के लिए कौन-सी स्किल्स या योग्यता होनी चाहिए?
शुरुआती स्तर पर बहुत अधिक कोडिंग की जरूरत नहीं होती है, लेकिन तकनीकी करियर के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग सीखना सबसे जरूरी है। इसके अलावा मैथ्‍स की बुनियादी समझ और लीनियर अलजेब्रा की समझ होना जरूरी है। 
एआई और डेटा साइंस कोर्स की फीस अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर कितनी होती है?
कोर्स और संस्थान के आधार पर फीस अलग-अलग होती है। फ्री ऑनलाइन कोर्स-गूगल, आईबीएम और विभिन्न यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध है। ऑनलाइन कोर्सेज की फीस आमतौर पर ₹30,000 से ₹2,00,000 के बीच होती है। यूनिवर्सिटी डिग्री या एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में फीस 1,50,000 रुपये से लेकर 4,00,000 रुपये और उससे अधिक हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।