Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

12वीं के बाद एयर होस्टेस कैसे बनें? जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस तक सब कुछ

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने 12वीं पास की है। वह एयर लाइंस कंपनियों में एयर होस्टेस बन सकते हैं। आज का यह लेख इस करियर से जुड़ी जानकारियों के बारे में बताता है।
Updated:- 2026-08-10, 14:23 IST
air hostess career

12वीं के बाद एयर होस्टेस बनना आज के युवाओं के बीच लोकप्रिय करियर विकल्प है। अगर आपको नई जगहों पर घूमना, अलग-अलग संस्कृति के लोगों से मिलना और बेहतरीन जीवनशैली पसंद है, तो यह क्षेत्र आपके लिए एकदम सही है। इस करियर में आपको न केवल अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि दुनिया घूमने का मौका भी मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फील्ड में करियर बनने के लिए जरूरी योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियां।

एयर होस्टेस बनने के लिए जरूरी योग्यता

अगर आप भी इस फील्ड में जाने का सपना देख रहे हैं, तो शैक्षणिक और शारीरिक योग्यताओं का होना आवश्यक है। नीचे समझें-

air hostess eligibility

  • उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस स्नातकको भी प्राथमिकता देती हैं।
  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी लगभग 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए। साथ ही वजन ऊंचाई के अनुपात में संतुलित होना चाहिए।
  • आंखों की दृष्टि सही होनी चाहिए। चश्मा या फिर लेंस अगर आप लगाती हैं, तो वह मान्य नहीं है।
  • हिंदी और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी अन्य विदेशी भाषा का ज्ञान होना एक अतिरिक्त लाभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Career Break के बाद कैसे करें कमबैक? जानें सक्सेस पाने के 5 टिप्स

एयर होस्टेस बनने के लिए जरूरी स्किल

एयर होस्टेस का काम सिर्फ यात्रियों को सर्व करना नहीं है बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए अगर आपके अंदर ये सारे गुण हैं, तो आप इस फील्ड में करियर बना सकते हैं।

  • बोलने की शैली और आवाज बहुत ही स्पष्ट और मधुर होनी चाहिए।
  • कठिन परिस्थितियों या गुस्से में भी शांत रहकर मुसकुराते हुए समस्या का समाधान करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • फ्लाइट क्रू के साथ मिलकर काम करने की आदत होनी चाहिए।
  • कई एयरलाइंस आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैराकी आना अनिवार्य मानती हैं।

एयर हॉस्टेज बनने के लिए क्या कोर्स करें?

12वीं के बाद आप एविएशन सेक्टर से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकती हैं। ये कोर्स इस सपने को पूरा करने में मदद करते हैं। नीचे जानें-

aviation courses

  • डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  • डिप्लोमा इन एयर होस्टेस ट्रेनिंग
  • एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रेवल मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स

एयर हॉस्टेज बनने के लिए चयन प्रक्रिया कितने चरण में होती है?

एयरलाइंस कंपनियों में चयन की प्रक्रिया कई चरणों में होती है। अगर आप एयर हॉस्टेस बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानना बहुत जरूरी होती है।

air hostess salary in India

  • सबसे पहले एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होता है, जिसमें आपके बायोडाटा और तस्वीरों की जांच होती है।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और टीम वर्क को परखने के लिए जीडी राउंड होता है।
  • इसके बाद इस राउंड में आपके व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और क्राइसिस मैनेजमेंट की परीक्षा ली जाती है।
  • फिर मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होने की पुष्टि के लिए डॉक्टर द्वारा चेक किया जाता है। की जाती है।
  • इन सभी चरणों को पार करने के बाद एयरलाइंस कंपनी द्वारा 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग कराई जाती है। इसमें सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और ग्रूमिंग सिखाई जाती है।

एयर होस्टेस की सैलरी कितनी होती है?

फ्रेशर एयर होस्टेस की शुरुआती सैलरी लगभग 30,000 से 50,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में यह सैलरी लाखों रुपये तक पहुंच जाती है, जिसमें यात्रा भत्ते और अन्य कई सुविधाएं भी शामिल होती हैं।

इसे भी पढ़ें- घूमने के शौकीन हैं? जानिए ट्रेवल एंड टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाने के 5 बेस्ट ऑप्शंस

एयर होस्टेस कैसे बन सकते हैं? इस बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।