हाउसवाइफ से बनना चाहती हैं वर्किंग वुमन? करियर में वापसी के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

हाउसवाइफ की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद अगर आप करियर में वापस की सोच रही हैं तो ये खबर आपके मतलब की है। नई पारी की शुरुआत कैसे करें, क्या बदलाव मार्केट में आप देख रही हैं? किन जरूरी अपडेट के बारे में आपको पता होना जरूरी है? करियर काउंसलर और फाइनेंशियल प्लानर सप्तदीपा बताती हैं कि ये बहुत अच्छी बात है कि आप करियर में वापसी की संभावनाएं खोज रही हैं। नई शुरुआत करने से पहले कुछ जरूरी बातों के बारे में आपको पता होना जरूरी है।
आज 25 साल से लेकर 35 साल तक की हाउसवाइव्स के पास भी करियर बनाने के भरपूर अवसर हैं। कई ऐसे डिप्लोमा कोर्सेज हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद नौकरी मिलने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा आपको अपने अंदर भी कुछ जरूरी बदलाव लाने होंगे।
बदलते मार्केट ट्रेंड को समझें
सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि करियर फ्रंट पर अभी कैसा ट्रेंड है? मार्केट में किस चीज की ज्यादा डिमांड है? अपने अंदर मौजूद हुनर को आप उसी के अनुरुप ढाल सकती हैं। जैसे आईटी फील्ड में आजकल एआई का बोलबाला है। अगर आप भी इसी सेक्टर से संबंध रखती हैं तो आप इसके बारे में नॉलेज ले सकती हैं। बहुत से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आप एआई कोर्स की पढ़ाई भी कर सकती हैं। ये कोर्स आपके लिए बेहद मददगार साबित रहेंगे।
सीवी अपडेट करें

Image Credit:magnific.com
याद रखें कि सीवी आपकी पहचान बताता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपने सीवी को नए जमाने के हिसाब से अपडेट करें। अपनी स्पेशल स्किल्स, डीप नॉलेज के साथ ही एक हुनर का भी जिक्र जरूर करें। जैसे पेंटिंग, म्यूजिक आदि। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कंपनी को आपके अंदर मौजूद नई चीजों की जानकारी मिलेगी। आपको नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
हाउसवाइफ से वर्किंग वुमन बनना है तो ये भी हैं गुड ऑप्शन
हाउसवाइफ से वर्किंग वुमन बनना है तो हम आपको कुछ ऐसे करियर ऑप्शंस की जानकारी देने जा रह हैं। जिनकी मदद से आप चाहें तो घर बैठे अपना खुद का काम शुरू कर सकती हैं।
बेबी सिटिंग भी है बेस्ट ऑप्शन
अगर आपको बच्चे पसंद हैं और आपके घर में पर्याप्त जगह है तो आप बेबी सिटिंग का काम शुरू कर सकती हैं। बड़े शहरों में पति-पत्नी दोनों का कामकाजी होना इस करियर को लोकप्रिय बना रहा है। इसकी शुरुआत आप अपने मोहल्ले के बच्चों से कर सकती हैं। इस काम में घर की दूसरी महिलाएं भी आपका हाथ बंटा सकती हैं।

Image Credit: magnific.com
होम ट्यूशन कर संवारे बच्चों का भविष्य
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखती हैं, तो हाउसवाइफ होते हुए भी आप अपने इस सपने को साकार कर सकती हैं। घर के कामकाज से समय निकालने के बाद घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर उनका भविष्य संवार सकती हैं। आजकल ऑनलाइन ट्यूटर की डिमांड भी बहुत है। आपको विदेशी भाषाओं की अच्छी समझ है तो आप विदेशी स्टूडेंट्स को भी ऑनलाइन पढ़ा सकती हैं।
कैटरिंग एंड टिफिन सर्विस
कुकिंग का शौक आपकी अच्छी इनकम करवा सकता है। आप चाहें तो कैटरिंग और टिफिन सर्विस का काम शुरू कर सकती हैं। महानगरों में आजकल क्लाउड किचन चलन में हैं। शुरुआत में खुद और काम बढ़ने पर अन्य लोगों के सहयोग से आप ये काम कर सकती हैं। ऑफिस में बिजी शेड्यूल होने के कारण बहुत से लोग घर से खाना लाने में असमर्थ होते हैं। कम तेल-मसाले और स्वच्छता से टिफिन बनाकर आप हाउसवाइफ के साथ वर्किंग वुमन होने का अपना सपना भी पूरा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ऑफिस और किचन दोनों संभालना होगा आसान, वर्किंग वुमन के काम आएगा मील प्रेप
महिलाएं अगर एक बार कुछ काम पूरा करने की ठान लें तो पीछे नहीं हटती। आपके पास एक से बढ़कर एक ऑप्शन करियर बनाने को लेकर है। बस जरूरत है तो अपने हुनर को आगे लाने की, मेहनत करने की। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com. Shutterstock
- क्या लंबे ब्रेक के बाद दोबारा करियर शुरू करना संभव है?
- हां, कई महिलाएं ब्रेक के बाद फ्रीलांसिंग, रिमोट काम, ट्यूशन या छोटे व्यवसाय के जरिए दोबारा काम शुरू करती हैं।
- घर से काम शुरू करने के लिए कितने निवेश की जरूरत होती है?
- कंटेंट राइटिंग, ट्यूशन या सपोर्ट जैसे कई काम कम या बिना बड़े निवेश के शुरू हो सकते हैं, जबकि छोटे व्यवसाय में जरूरत के अनुसार थोड़ी पूंजी लग सकती है।
- घर और काम के बीच संतुलन कैसे बनाएं?
- दिन के निश्चित घंटे काम के लिए तय करें, कामों को प्राथमिकता दें और परिवार के साथ स्पष्ट संवाद रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।