इंटरव्यू के अंत में 'Do you have any questions for us?' का कैसे दें जवाब? जानें सही तरीका
-1793796854416.webp)
अक्सर लोग अच्छी और बड़ी कंपनी में जॉब पाने के लिए एक से बढ़कर एक जगह इंटरव्यू देने जाते हैं। इंटरव्यू की तैयारी के दौरान हमारे मन में कई तरह के सवाल आते हैं, और जब एचआर या इंटरव्यूअर आपसे सैलरी या काम के बारे में पूछता है, तो कभी-कभार हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर क्या जवाब दें।
ऐसी ही बातचीत के अंत में अक्सर इंटरव्यूअर पूछता है - Do You Have Any Questions for Us? यानी "क्या आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है?" कई बार कैंडिडेट्स घबराकर 'नो' कह देते हैं। आज इस लेख में हम आपको इसी प्रश्न का बेहतरीन जवाब देने के तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इंटरव्यूअर का दिल जीत सकती हैं।

इंटरव्यू के अंत में न करें ये काम
इंटरव्यू के अंत में पूछे जाने वाला यह सवाल कंपनी के प्रति आपकी रुचि और आपकी समझदारी को परखने के लिए होता है। ऐसे में सीधे 'ना' बोल देना आपके खराब इंप्रेशन का कारण बन सकता है।
अगर आप इंटरव्यूअर के पूछने पर यह कह देती हैं कि (No, I don't have any question), तो सामने वाले को यह लगता है कि आपको इस जॉब या कंपनी की प्रोफाइल में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है। इसलिए, मना करने के बजाय आप खुद से कुछ स्मार्ट सवाल पूछ सकती हैं, जो आपका पॉजिटिव इंप्रेशन बनाने में मदद करेंगे।
इंटरव्यूअर से पूछने के लिए 4 सवाल
कंपनी के बारे में पहले से अच्छी रिसर्च करने के बाद आप इंटरव्यू के अंत में ये चार स्मार्ट सवाल पूछ सकती हैं -
1. परफॉर्मेंस से जुड़ा सवाल: आप पूछ सकती हैं - "इस पद पर पहले 3 से 6 महीने में कंपनी मुझसे क्या उम्मीद करती है?" यह सवाल आपकी काम के प्रति ईमानदारी और मेहनत करने की इच्छा को दिखाता है।
2. वर्क कल्चर से जुड़ा सवाल: आप टीम के माहौल के बारे में पूछ सकती हैं - "इस टीम के साथ काम करने का वर्क कल्चर कैसा है और इस टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है?"
3. ग्रोथ और तरक्की से जुड़ा सवाल: आप अपने करियर की प्रगति के बारे में पूछ सकती हैं- "इस कंपनी की प्रोफाइल में कर्मचारियों के लिए लर्निंग और करियर ग्रोथ के क्या अवसर मिलते हैं?"
4. वर्तमान प्रोजेक्ट्स से जुड़ा सवाल: आप पूछ सकती हैं- "वर्तमान में ऐसा कौन सा प्रोजेक्ट है, जिस पर यह टीम काम कर रही है और आगे हम इसमें क्या नया कर सकते हैं?"
यह भी पढ़ें- इंटरव्यू के बाद Follow-Up ईमेल कब और कैसे भेजें? जानें

इंटरव्यू के अंत में भूलकर भी न पूछें ये सवाल
तारीफ बटोरने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप कुछ गलतियां करने से बचें। इंटरव्यू के आखिरी दौर में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए -
- जब तक इंटरव्यूअर खुद सैलरी, इंसेंटिव या छुट्टियों का जिक्र न करे, तब तक आपको अपनी तरफ से इन विषयों पर बात नहीं करनी चाहिए।
- ऐसे सवाल भूलकर भी न पूछें, जिनका जवाब कंपनी की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाए। इससे यह साबित होता है कि आपने कंपनी के बारे में कोई रिसर्च नहीं की है।
यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में ‘Tell Me About Yourself’ सुनते ही न हों कंफ्यूज, ऐसे दें स्मार्ट जवाब
निष्कर्ष: अगर आप भी जॉब इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले "डू यू हैव एनी क्वेश्चन" का जवाब देने में हिचकिचाती थीं, तो इस लेख में बताई गई इन टिप्स की मदद से आप आत्मविश्वास के साथ स्मार्ट सवाल पूछ सकती हैं। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने इंटरव्यू को एकदम परफेक्ट और सफल बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik/pinterest/ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।