कभी गुजारे के लिए दर-दर भटकीं, तो कभी पिता के साथ सड़क पर बेचे कपड़े; आज अरबों की मालकिन हैं ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना, जानें कैसे तय किया यह सफर

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना का नाम सुनते ही फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए अधिकतर लोग बेताब रहते हैं। भारत के बाहर ही नहीं बल्कि भारत में भी रिहाना के चाहने वाले बहुत हैं। रिहाना के सॉन्ग सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता है। यही नहीं फैशन के मामले में भी रिहाना किसी से कम नहीं हैं। रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म बारबाडोस के एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी लाइफ हिस्ट्री के बारे में।
दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर की जर्नी
रिहाना आज करोड़ों लोगों की चहीती बन गयी हैं, लेकिन इस बात पर यकीं करना थोड़ा मुश्किल होगा कि, वे किसी आमिर घराने से नहीं बल्कि वे एक साधारण परिवार में जन्मी थी। छोटे से द्वीप से निकलकर दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर के जीवन में कई तरह के उतार चढाव आएं। जानकारी के मुताबिक उनका बचपन बेहद कठिनाइयों में बीता। उनके पिता नशे के आदी थे, जिसके कारण घर चलाने के कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार तो रिहाना को कम उम्र में भी काम पर जाना पड़ता था।
सड़क के किनारे स्टॉल लगाकर कपड़े बेचें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना को अपने घर चलाने के लिए और पैसों की जरूरत के कारण अपने पिता के साथ बचपन में सड़क के किनारे स्टॉल लगाकर कपड़े बेचने पड़ते थे। उनके पिता को शराब की लत थी, जिसकी वजह से उनके घर में काफी तनाव का माहौल रहता था। इन्ही सभी के चलते रिहाना को सिरदर्द जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था की उनकी आवाज की उनकी किस्मत बदल देगी।

16 साल की उम्र में बदली किस्मत
रिहाना शुरू से ही गाने में बहुत अच्छी थी और यही कारण है की एक दिन उनकी किस्मत बदल गई। जब उनकी किस्मत बदली, वह रिहाना सिर्फ 15 साल की थीं। जानकारी एक मुताबिक अमेरिकी म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स अपनी पत्नी के साथ बारबाडोस छुटियों में आए थे। इसी बिच उन्होंने रिहाना को गाते सुना,
तभी इवान रोजर्स रिहाना को ऑडिशन के लिए अमेरिका ले गए।
रिहाना का पहला ऑडिशन
रिहाना ने दिग्गज रैपर जे-ज़ी के सामने ऑडिशन दिया। ऑडिशन के बाद से ही रिहाना की किस्मत चमक गई। जे-ज़ी ने ऑडिशन के बाद ही तुरंत कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया था। इसके बाद से ही रिहाना ने एक के बाद एक कई सुपरहिट एल्बम दिए। उनका पहला सिंगल 'Pon de Replay' ग्लोबल हिट रहा था। तभी से उन्होंने लाखों लोगों के दिल में जगह बना ली थी।
यह भी पढ़ें- Fat To Fit: मां से मॉडल बनने तक का सफर, 44 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हुईं प्रिया मुंजाल; आप भी लें इंस्पिरेशन
रिहाना के करियर का टर्निंग पॉइंट
इसके बाद साल 2007 में आया गाना 'Umbrella' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था, इस गाने ने मानों उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद 'Diamonds', 'Stay', और 'Work' जैसे कई बेहतरीन गानें गाए और इसी बिच उन्हें कई अवार्ड भी मिलें। कुछ समय के बाद रिहाना ने म्यूजिक से ब्रेक लिया और बिजनेस शुरू कर दिया।

रिहाना ने लिया म्यूजिक से ब्रेक
रिहाना की त्वचा का रंग बहुत डार्क था, जिसकी वजह से कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। इसी वजह से उन्होंने Fenty Beauty नाम से बिजिनेस शुरू किया। इसके बाद उन्होंने इन्हीं सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए एक साथ 40 फाउंडेशन शेड्स भी लॉन्च किए, जिसे 'The Fenty Effect' कहा गया। यही नहीं उन्होंने हर बॉडी टाइप के लिए लॉन्जरी ब्रांड भी शुरू किया। फिलहाल अभी की बात करें, तो रिहाना सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि अब वह बिजिनेस वुमन और अरबपति बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक वे अपने देश बारबाडोस की हर तरह से मदद करती हैं और शिक्षा के लिए रुपये भी दान करती हैं।
यह भी पढ़ें- आलिया से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के वेडिंग 'दुपट्टा स्टाइल' से लें आप भी इंस्पिरेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : INSTAGRAM/badgalriri
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।