Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:09 PM IST

इंटरव्यू के बाद Follow-Up ईमेल कब और कैसे भेजें? जानें

इंटरव्यू के बाद फॉलो-अप ईमेल भेजना नौकरी पाने के लिए आपके एक्साइटमेंट और अनुशासित दर्शाता है। सही समय पर और सही तरीके से भेजा गया ईमेल रिक्रूटर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
Updated:- 2026-09-07, 19:57 IST
Tips for post-interview follow-up

नौकरी का इंटरव्यू के बाद फॉलो-अप ईमेल करना जरूरी होता है। जब आप समय पर और सही तरीके से एचआर को फॉलो-अप मेल या कॉल करती हैं, तो वह आपके नौकरी पाने की जरूरत और उत्साह को दिखाता है। कई बार इंटरव्यू बहुत अच्छा जाने के बावजूद उम्मीदवार यह सोचकर कंफ्यूज रहते हैं कि ईमेल कब भेजा जाए और उसमें क्या लिखा जाए? बता दें कि सही समय और सही शब्दों में भेजा गया फॉलो-अप ईमेल रिक्रूटर या हायरिंग मैनेजर पर पॉजिटिव मैसेज छोड़ता है। चलिए नीचे लेख में जानते हैं कि Follow-Up ईमेल कब और कैसे भेजें?

इंटरव्यू के बाद Follow-Up ईमेल भेजना क्यों जरूरी है?

Follow-Up ईमेल न केवल एचआर को आपके नाम की याद दिलाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि आप कंपनी के साथ काम करने के लिए कितने एक्साइटेट और पंचुअल हैं।

इसे भी पढ़ें- पढ़ाई या जॉब के साथ करें ये 3 पार्ट-टाइम काम, सिर्फ मोबाइल से होने लगेगी कमाई

इंटरव्यू के बाद फॉलो-अप ईमेल कब भेजें?

फॉलो-अप ईमेल भेजने का सही समय इंटरव्यू खत्म होने के 24 घंटे के अंदर होता है। इसके अलावा अगले दिन सुबह या दोपहर के समय ईमेल भेजना बेस्ट माना जाता है, क्योंकि तब तक इंटरव्यूअर्स के दिमाग में आपकी बातचीत ताजा रहती है। वहीं अगर इंटरव्यू शुक्रवार को हुआ है, तो आप सोमवार को ईमेल भेज सकती हैं।

How to Write Follow Up Email After Interview

यदि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद कहा हो कि वे रिजल्ट अगले हफ्ते तक देंगे, तो उनके द्वारा बताए गए समय के पूरा होने के बाद ही फॉलो-अप करना चाहिए। बहुत जल्दी या बार-बार ईमेल भेजने से नेगेटिव इंप्रेसन पड़ सकता है, इसलिए सही समय का इंतजार करना बहुत जरूरी है।

फॉलो-अप ईमेल कैसे लिखें और भेजें?

ईमेल की शुरुआत हमेशा क्लियर और सब्जेक्ट लाइन के साथ करें, जिसमें आपका नाम और पद का नाम साफ लिखा हो। ईमेल के शुरू के हिस्से में इंटरव्यू का मौका देने के लिए धन्यवाद करें और आभार व्यक्त करें। इसके बाद, बातचीत के दौरान हुई खास बात या प्रोजेक्ट के बारे में जिक्र करें, उन्हें तुरंत याद आ जाए कि आप कौन हैं। साथ ही यह जरूर लिखें कि आप उस पोस्ट के साथ करने के लिए एक्साइटेट हैं।

Interview result follow up email template

आखिर में लिखें कि अगर आपको किसी जरूरी डॉक्यूमेंट या जानकारी की आवश्यकता हो, तो कृपया मुझे बताएं। मैं आपके जवाब का इंतजार करूंगी, धन्यवाद। इसके बाद अपने ईमेल को प्रूफ रीड करें कि कहीं कोई गलती तो नहीं जा रही है। अब इसे ऑफिशियल मेल पर भेजें।

इसे भी पढ़ें- इंटरव्यू में ‘Tell Me About Yourself’ सुनते ही न हों कंफ्यूज, ऐसे दें स्मार्ट जवाब

इस लेख में दी गई जानकारी मेरे खुद द्वारा अपनाई गई है। साथ ही अन्य जानकारी मैंने अन्य जगहों पर सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले अनुभवी लोगों से ली है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।