Wed Oct 7, 2026 | Updated 05:06 PM IST

इंटरव्यू में रिजेक्शन से बचना है तो ध्यान रखें ये 3 बातें, बॉडी लैंग्वेज ही तय करेगी सफलता

किसी भी जॉब इंटरव्यू में आपके जवाबों से पहले आपकी बॉडी लैंग्वेज देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं नॉन-वर्बल कम्यूनिकेशन की वे 3 बड़ी गलतियां, जिसे करने से बचना चाहिए। 
Updated:- 2026-10-07, 15:25 IST
image

जॉब इंटरव्यू में सक्सेस पाने के लिए सिर्फ अच्छी डिग्री होना काफी नहीं होता। इंटरव्यू रूम में सवाल-जवाब देने से पहले ही इंटरव्यूअर आपकी बॉडी लैंग्वेज से आपकी पर्सनालिटी जज कर लेता है। कई बार हम सभी सवालों के सही जवाब तो देते हैं, लेकिन गलत बॉडी लैंग्वेज जैसे की बैठने का तरीका या आई कॉन्टैक्ट की कमी इंटरव्यूअर को गलत सिग्नल देती है, जिससे हमारे रिजेक्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं।

3 बॉडी लैंग्वेज ब्लंडर्स

अगर आप भी अपने करियर में सक्सेस पाना चाहती हैं, तो बॉडी लैंग्वेज के इन 3 ब्लंडर्स यानी इन बड़ी गलतियों को करने से बचे। आइए जानते हैं इन 3 गलतियों के बारे में।

2 - 2026-10-07T152051.279

आई कॉन्टैक्ट और नजरें चुराना

कुछ महिलाएं इंटरव्यू तो दे रही होती हैं, लेकिन इंटरव्यूअर से बात करते समय उनका ध्यान इधर उधर हो जाता है। वे इधर-उधर देखने लगती हैं, बार-बार जमीन या छत की तरफ नजरें घुमाती हैं, लेकिन ऐसा करना आपके आत्मविश्वास की कमी और घबराहट को दर्शाता है। ऐसा लगता है, की आप जवाबों को लेकर कंफर्म नहीं हैं या गलत बोल रही हैं।  

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में ‘Tell Me About Yourself’ सुनते ही न हों कंफ्यूज, ऐसे दें स्मार्ट जवाब

झुककर बैठना या हाथ-पैर बांधकर बैठना

अक्सर इंटरव्यू देते देते जब सब कुछ नार्मल होने लगता है, तब अक्सर महिलाएं रिलैक्स हो जाती हैं। कुछ महिलाएं चेयर पर बहुत ज्यादा झुककर बैठती हैं, इससे यह दिखाता है कि आप इंटरव्यू में इंटरेस्ट नहीं ले रही हैं या जरूरत से ज्यादा कैजुअल हैं। इसके अलावा अगर आप सीने पर हाथ बांधकर बैठती हैं, तो यह आपकी डिफेंसिव पर्सनालिटी को दिखाता है।

बार-बार पैर हिलाना और हाथों की उंगलियां चटकाना

अकसर जब इंटरव्यू देने की बात होती है, तब पैर थपथपाना, पेन से टिक-टिक की आवाज करना, बाल संवारना या उंगलियां मरोड़ना जैसी चीजें होने लगती है। ऐसे बहुत जायदा घबराहट होने की वजह से होता है। अगर आपकी भी यही आदत है, तो इस आदत की वजह से आपको रिजेक्शन मिल सकता है। यह आदत इंटरव्यूअर का ध्यान भटका सकती हैं। 

1 - 2026-10-07T152049.759

इंटरव्यू में खुद को कॉन्फिडेंट दिखाने के असरदार तरीके

अपनी बॉडी लैंग्वेज को पॉजिटिव और इम्प्रेसिव बनाने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • जब भी आप इंटरव्यू देने के लिए बैठे, तो कुर्सी पर एकदम सीधे रिलैक्स होकर बैठें।
  • अपने कंधों को पीछे की तरफ रखें और हाथों को थाइज या टेबल पर हल्के से रखें।
  • सामने वाले की दोनों आंखों और नाक के बीच एक इमेजिनरी ट्रायंगल बनाकर देखें।
  • बीच-बीच में हल्की और नेचुरल स्माइल भी देते रहे। 

यह भी पढ़ें- Office Styling Mistakes: महंगे कपड़ों के बाद भी खराब दिखता है लुक? इंटरव्यू और ऑफिस में न करें ये 3 ग्रूमिंग गलतियां

निष्कर्ष:  जॉब इंटरव्यू में आपके शब्द जितने मायने रखते हैं, उतना ही आपकी बॉडी लैंग्वेज भी। बॉडी लैंग्वेज आपकी असली पर्सनालिटी को बताती है। नजरें चुराना, झुककर बैठना या घबराहट होने जैसी चीजें आपके करियर अपॉर्चुनिटी को छीन सकती हैं। अगर आप भी अभी तक ऐसा ही करती थी, तो अब इंटरव्यू से पहले इन 3 बॉडी लैंग्वेज का खास ध्यान रखें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: MAGNIFIC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।