कहीं बेसन आपके चेहरे की चमक छीन तो नहीं रहा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें किसे नहीं करना चाहिए इसका इस्तेमाल

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए अलग अलग तरह के उपाय आजमाती हैं। ऐसे में बेसन का फेस पैक हर घर में काफी पॉपुलर है। अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए बेसन से बना फेस पैक इस्तेमाल करने वाली हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से बताएंगे, कि किन महिलाओं को बेसन से बने पेस्ट का चेहरे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं डॉक्टर से।
चेहरे के लिए बेसन फेस पैक
गुड़गांव के DLF फेज IV में V6 Clinics की Co-founder, Director & Chief त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा, जिन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं खासकर जो हाउस वाइफ हैं, वे अक्सर अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए घरेलु नुस्खें आजमाती हैं।

इन सभी नुस्खों में बेसन फेस पैक काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला नुस्खा है, लेकिन इस बेसन फेस पैक से कुछ महिलाओं की स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
किन महिलाओं को बेसन का नहीं करना चाहिए चेहरे पर इस्तेमाल
डॉक्टर ने आगे कहां कि अगर आप भी अपने चेहरे के लिए बेसन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। बेसन स्किन के लिए माइल्ड स्क्रब का काम करता है। अगर आपकी नार्मल से ऑयली स्किन है, तो आप इसको एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
-1769007618473.jpg)
ध्यान रहे ज्यादा जोर से स्किन पर न रगड़े। इसके अलावा अगर आपकी स्किन ड्राई है या ऐसी स्किन जो आलरेडी डैमेज है, तो यह आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपकी स्किन पर इरिटेशन, इरिटेशन या एलर्जी होने की सम्भावना बढ़ सकती है।
डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
त्वचा विशेषज्ञ डॉ.प्रियंका शर्मा ने सलाह देते हुए कहां है, कि इस नुस्खें के बजाय अगर आप अपनी स्किन पर स्क्रब करना चाहती हैं, तो आजकल मार्केट में आपको जेंटल स्क्रब मिल जाएंगे या सबसे बेस्ट है, कि आप किसी डर्मा से बात करें और अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से कोई बेहतर स्क्रब का चयन करें।

यह भी पढ़ें- Dry Skin Care Tips: ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 2 नेचुरल Face Cream, जानें फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।