Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

क्या बार-बार बालों को कटवाना चाहिए?

बालों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आपको रोजाना हेयर टाइप को ध्यान में रखकर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।
Updated:- 2024-05-31, 17:38 IST
benefits of trimming hair

खूबसूरत और घने बालों के लिए सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम आए दिन कई महंगे ट्रीटमेंट और बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि इन हेयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल बालों को फायदा पहुंचाने की जगह इन्हें डैमेज कर सकता है। 

बाल डैमेज होने के कान इनका झड़ना भी बढ़ जाता है। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसी जाने-अंजाने में की गई गलतियां जो इनका झड़ना बढ़ा देती है। साथ ही, बताएंगे बालों की देखभाल करने के कुछ आसान तरीके-

बालों का झड़ना क्यों बढ़ता है?

wet hair

शैम्पू करने से बालों का झड़ना नहीं बढ़ता है, लेकिन अगर आप हफ्ते में 2 से ज्यादा बार बालों को धो रही हैं तो इनका डैमेज होना तय है। बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा 3 बार तक ही धोने चाहिए। वहीं शैम्पू के बाद में आप बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करें। यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाकर स्मूथ बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: गीले बालों में कंघा करना चाहिए या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

गीले बालों की देखभाल कैसे करें?

अक्सर जल्दबाजी के चलते हम बालों को धोकर सीधे कंघी करने लग जाते हैं। जबकि ऐसा हमें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि धोने के बाद बाल सॉफ्ट होते हैं और ऐसे मौके पर तेज दबाव से कंघी करने से बाल कमजोर होने के साथ-साथ टूटने लगते हैं। इसके अलावा हम जल्दबाजी में तैयार होते समय गीले बालों में हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से बाल स्टाइल तो हो जाते हैं, लेकिन ये जल भी जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Long Hair: घर पर बालों को दें ये खास ट्रीटमेंट और पाएं लंबे घने बाल

हेयर बन बनाने से बालों को क्या होता है?

hair fall tips

अक्सर हम घर में काम करते समय या बाहर गर्मी से परेशान होकर खुले हुए बालों को बांध लेते हैं। ऐसे में बाल आड़े-टेढ़े बंध जाते हैं, जिसकी वजह से बालों की लेंथ में स्प्लिट एंड्स आ जाते हैं। इसके अलावा बाल कमजोर भी हो जाते हैं। इसी हेयर डैमेज के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप कोशिश करें कि तेज दबाव या खिचाव से बालों को न बांधें और सही तरीके से कंघी करके बालों की देखभाल करें।

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।