Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

हैवी मेकअप के बाद डल दिख रही है स्किन? ये होममेड डिटॉक्स मास्क देगा नया निखार

हैवी मेकअप के बाद अक्सर स्किन काफी डल व बेजान नजर आने लगती है। कई बार ब्रेकआउट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आप इन होममेड डिटॉक्स मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Updated:- 2025-04-05, 16:03 IST
image

अमूमन अपनी नेचुरल ब्यूटी को निखारने के लिए हम सभी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पूरा दिन हैवी मेकअप करने के बाद उसका बुरा असर कहीं ना कहीं स्किन पर पड़ता है और इसलिए उसे एक डिटॉक्स की जरूरत होती है। फाउंडेशन, कंसीलर और सेटिंग पाउडर की लेयरिंग आपको और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा सकती हैं, लेकिन ये सभी लेयर्स आपके पोर्स को क्लॉग कर सकती हैं। ऐसे में ना केवल ब्रेकआउट्स की संभावना बढ़ जाती है, बल्कि साथ ही साथ इससे स्किन में डलनेस आदि की शिकायत भी हो सकती है।

यही वजह है कि हैवी मेकअप के बाद आपकी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। यूं तो आप मार्केट से भी मास्क खरीदकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन नेचुरल व होममेड डिटॉक्स मास्क का इस्तेमाल करने की बात ही कुछ और है। इन्हें बनाना बेहद आसान है और साथ ही साथ ये बजट फ्रेंडली भी है। आप इन्हें अपनी स्किन टाइप व उसकी जरूरतों को समझते हुए आसानी से कस्टमाइज भी कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ ऐसे ही डिटॉक्स मास्क शेयर कर रहे हैं, जिन्हें हैवी मेकअप के बाद लगाना अच्छा विचार हो सकता है-

चारकोल और शहद डिटॉक्स मास्क

detox mask after heavy makeup

जब डिटॉक्स मास्क की बात हो तो चारकोल और शहद का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल गंदगी और तेल जैसी अशुद्धियों को सोख लेता है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (2019) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार चारकोल पोर्स को गहराई से साफ करने और अतिरिक्त सीबम को हटाने में मदद करता है। वहीं, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो ब्रेकआउट्स को रोकने में मदद कर सकते हैं। यह मास्क आपकी स्किन को हाइड्रेट और ब्राइटन रखते हुए अशुद्धियों को बाहर निकालकर उसे डिटॉक्सीफाई करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • आधा चम्मच टमाटर का रस

कैसे उपयोग करें-

  • सभी सामग्रियों को मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
  • इसे करीबन 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से धोएं और चेहरे को थपथपाकर सुखाएं।

ओटमील और दूध से बनाएं डिटॉक्स मास्क

homemade detox mask after heavy makeup

अगर आपकी स्किन रूखी या सेंसेटिव है तो मेकअप रिमूव करने के बाद आप ओटमील और दूध की मदद से मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। जर्नल ऑफ़ ड्रग्स इन डर्मेटोलॉजी में 2015 के एक अध्ययन ने पुष्टि की है कि कोलाइडल ओटमील सूजन, जलन को कम करता है और स्किन बैरियर को बनाए रखता है। वहीं, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट भी बनाता है।

यह भी पढ़ें-Natural Kajal DIY: अब नहीं लगेगी आपको किसी की नजर, घर पर बनाकर आंखों में लगाएंगी ये काजल

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच बारीक पाउडर में पिसा हुआ ओट्स
  • 1 बड़ा चम्मच दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद

कैसे इस्तेमाल करें-

  • सब कुछ मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अपने चेहरे पर 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
  • इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, इसे गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें-अगर स्किन से है प्यार तो चंदन पाउडर में भूल से भी ना मिलाएं ये चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।