वैक्सिंग के बाद हाथ-पैर हो जाते हैं ड्राई, तो इन टिप्स को करें फॉलो

हाथ-पैरों पर आने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। वैक्सिंग करवाने के लिए जहां कई सारी महिलाएं पार्लर जाती हैं तो वहीं कई महिलाएं घर पर ही वैक्सिंग करती हैं। वैक्सिंग करने से जहां हाथ-पैरों के अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं तो वहीं कई महिलाओं से वैक्सिंग करने के बाद स्किन के ड्राई होने की शिकायत सुनने को मिलती हैं। कई महिलाएं अक्सर शिकायत करती हैं कि वैक्सिंग करने के बाद उनके हाथ-पैर ड्राई हो गए हैं। वहीं इस समय से कैसे निजात पाया जाया इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो ड्राईनेस की परेशानी से कम करने में मददगार हो सकती हैं।
वैक्सिंग के दौरान ध्यान रखें ये बातें

- ड्राइनेस की समस्या न हो इसके लिए सबसे पहले वैक्सिंग करने के दौरान कुछ बात का खास ध्यान रखना चाहिए। वैक्सिंग के दौरान सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और इसके बाद वैक्सिंग हाथ-पैरों की वैक्सिंग करें।
- वैक्सिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि वैक्स ज्यादा गर्म न हो। वैक्स अगर ज्यादा गर्म होगा तो वैक्सिंग करने के बाद स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है। इस वजह से वैक्स के तापमान का ध्यान रखें ।
- हाथ-पैरों की वैक्सिंग के दौरान पाउडर का इस्तेमाल करें। पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन पर बनी नमी खत्म हो जाएंगी। वहीं इसके बाद वैक्सिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी साथ ही स्किन के ड्राई होने की समस्या भी नहीं होगी। इस तरह से वैक्सिंग करने से जहां त्वचा को कोई नुकसान न हो साथ ही स्किन के ड्राई होने की समस्या भी न हो।
- वैक्सिंग करने के बाद स्किन को ठंडे पानी से ना धोएं। दरअसल, वैक्सिंग करने के बाद स्किन को ठंडे पानी से धोने पर स्किन ड्राई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : Waxing Mistakes: वैक्सिंग करवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगी स्मूद स्किन
स्किन ड्राई होने पर फॉलो करें टिप्स

- वैक्सिंग करने के बाद अगर हाथ-पैर ड्राई हो जाने की समस्या होती है तो स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर कर लें।
- वैक्सिंग करने के बाद त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद स्किन मॉइस्चराइजर करें।
- स्किन को मॉइस्चराइजर करने के लिए अप घी, मलाई,एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, पपीता जेल और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Hair Removal: वैक्सिंग करने के बाद करें ये 6 काम, लंबे समय तक त्वचा रहेगी जवां
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।