बारिश में भीगने के बाद बाल हो जाते हैं चिपचिपे? तो अपनाएं ये आसान उपाय

मानसून के मौसम में कभी भी बारिश हो सकती है और कई बार आप इसमें भीग भी जाती हैं। बारिश का असर जहां आपकी सेहत पर पड़ सकता है, वहीं बारिश के पानी से बालों को भी नुकसान होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बारिश के पानी में मौजूद गंदगी, प्रदूषण और हवा में नमी के कारण बाल बेजान और रूखे नजर आते हैं, और साथ ही चिपचिपे भी हो जाते हैं। इस वजह से जहां आपकी खूबसूरती कम हो सकती है, वहीं बालों से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
अगर आप बारिश में भीगने के बाद बालों में होने वाले इस चिपचिपेपन से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। ये टिप्स बालों के इस चिपचिपेपन को कम करने में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
- बारिश में भीगने के बाद बालों को तुरंत धो लेना चाहिए ताकि उनमें चिपचिपेपन की समस्या न हो। बालों को धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जहां बालों के चिपचिपे होने की समस्या नहीं होगी, वहीं वे ड्राई भी नहीं होंगे।
- बाल चिपचिपे होने पर आप शैंपू से बालों को धोएं। इसी के साथ आप शैम्पू के बाद कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। शैंपू के इस्तेमाल से जहां बालों के चिपचिपे होने की समस्या कम होगी, वहीं कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल सिल्की होंगे।
इसे भी पढ़ें- मानसून में जूं-लीख से बालों को रखना है दूर, तो ये टिप्स आएंगी काम
- बारिश में भीग जाने के बाद अगर आप बालों को अच्छी तरह से नहीं सुखाती हैं, तो उनमें चिपचिपे होने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए, बारिश में भीगने के बाद आप बालों को धोने के बाद पूरी तरह से सूखा लें।
- बालों को सुखाने के लिए आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। इससे भी बालों के चिपचिपे होने की समस्या हो सकती है। इसलिए, बालों को धोने के बाद आप उन्हें सूती तौलिए या माइक्रोफाइबर तौलिए से सुखाएं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मानसून में हल्के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- इस मौसम में बालों को खुला न छोड़ें उन्हें बांध कर रखें।
- हफ्ते में एक दिन हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप बारिश के मौसम में बालों के चिपचिपेपन से छुटकारा पा सकती हैं, साथ ही बाल स्वस्थ व चमकदार भी होंगे। इन टिप्स को अपने हेयर केयर रूटीन में भी जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- बिना काटे दो मुंहे बालों से छुटकारा चाहिए? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।