Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

अगर पीठ के एक्ने के कारण नहीं पा रही हैं बैकलेस ड्रेस तो दालचीनी का करें इस्तेमाल

अगर किसी पार्टी में जाना होता है और पीठ के मुंहासों के कारण नहीं पहन पाती हैं बैकलेस ड्रेस तो ये दो टिप्स का करें इस्तेमाल। 
Updated:- 2018-09-11, 01:00 IST
back acne for backless dress article

मैं और मेरी दोस्त एक पार्टी में गए थे। मैंने नॉर्मल जींस और ब्लैक टॉप पहनी थी। क्योंकि ब्लैक हर मौके पर रौनक बढ़ाता है। मेरी दोस्त ने ब्लैक रंग का बैकलेस गाउन पहना था। इस बैकलेस गाउन के चर्चे उसने पार्टी से चार दिन पहले ही शुरू कर दिए थे। लेकिन जिस दिन पार्टी थी उस दिन हमलोगों के एक कलीग ने उसका बहुत मजाक उड़ाया। क्योंकि उसके बैक्ने काफी थी। मतलब कि उसकी पीठ पर काफी सारे मुंहासे थे जो बिल्कुल भी दिखने में अच्छे नहीं लग रहे थे। कभी-कभी मेरा जब मेरी दोस्त से झगड़ा होता है तो मैं और वह कलीग मिलकर उसका खूब मजाक उड़ाते हैं। 

लेकिन उसके बाद मैं सोचती हूं कि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। मेरे साथ भी और आपके साथ भी। 

नहीं। 

अगर हम इन चीजों का ख्याल रखेंगे तो ऐसा मेरे और आपके साथ नहीं होगा। इसके लिए केवल इस चीज का ख्याल रखना है कि कहीं आपकी पीठ पर मुंहासे तो नहीं हैं। तो सबसे पहले जानते हैं कि पीठ पर मुंहासे होते कैसे हैं? 

पीठ के मुंहासों का कारण   

पीठ पर वैसे ही मुंहासे होते हैं जैसे कि चेहरे पर होते हैं। पीठ पर होने वाले मुंहासे व दाग धब्बों को अक्‍सर हम इग्‍नोर कर देते हैं। लेकिन जब पसीना व धूल मिट्टी हमारे बदन पर पड़ती है तब ये मुंहासे और भी भंयकर दिखने लगते हैं। महिलाओं को पीठ पर अक्सर मुंहासे होते हैं। इन कारणों से भी मुंहासे होते हैं-

back acne for backless dress inside

  • पीरियड की वजह से 
  • मेंटल स्ट्रेस
  • पौष्टिकता की कमी 
  • अधिक मात्रा में मिर्च मसालों का सेवन 
  • गर्भावास्था के बाद हार्मोंस में आए बदलाव  

घरेलू टिप्स से दूर करें बैक्ने 

जिस तरह से चेहरे के मुंहासों को घरेलू टिप्स से दूर किया जा सकता है उसी तरह से पीठ के मुंहासों को भी घरेलू टिप्स से दूर किया जा सकता है। केवल इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है और इसे रेग्युलर तौर पर इस्तेमाल करना होता है। 

ढीले कपड़े

back acne for backless dress inside

सबसे पहले तो पीठ पर मुंहासे होने ही ना दें। इसके लिए सबसे पहले ढीले-ढाले कपड़े पहनें। ढीले कपड़े पहनने से पसीना नहीं आता है और स्किन आपके कपड़ों से रगड़ नहीं खाती है। ऐसा बॉडीकॉन ड्रेस के साथ ज्यादा होता है। इसलिए फिटिंग ड्रेसेस ना पहनें। अगर बैक्‍ने की समस्‍या से पीडि़त है तो कोशिक करें कि आप घर पर तंग कपड़ों की बजाय खुले और ढीले कपड़े पहनें।

इस्तेमाल करें कच्चा दूध

अगर पीठ पर मुंहासे हो गए हैं तो रोज शाम को कॉलेज या ऑफिस से घर जाकर पीठ के पसीने को सबसे साफ कपड़े से पोंछ लें। अब कच्चे दूध में थोड़ा जायफल को मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पूरी पीठ पर लगा लें। कम से कम दो घंटे तक इसे एैसा ही रहने दें। अब नहा लें। रोज ऐसा करें। इससे पीठ के मुंहासे ठीक हो जाएंगे। 

दालीचीनी भी है कारगर

back acne for backless dress inside

दालचीनी से भी पीठ एकदम साफ और सुंदर बन जाती है। दालचीनी के पाउडर को पुदीने के रस को मिला लें। या कच्‍चे दूध के साथ मिलाकर इसे पूरी पीठ पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से पीठ को धो लें।

 

इन दो टिप्स में से आप कोई भी टिप्स आजमा सकती हैं। इनसे पीठ पर मुंहासे नहीं होंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।