कंडीशनर का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा बालों को नुकसान

बालों को केयर करने के लिए महिलाएं कई सारे हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं। वहीं इस हेयर केयर रूटीन में हेयर वॉश भी शामिल है। सुंदर और हेल्दी बालों के लिए इनकी सफाई करना जरूरी है और हर महिला बालों को सुंदर और हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में 2 दिन अच्छी तरह से हेयर वॉश करती हैं। हेयर वॉश करने के दौरान जहां महिलाएं शैंपू का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं इसके बाद कई महिलाएं कंडीशनर का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन कंडीशनर का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कंडीशनर इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं और इन टिप्स को आप कंडीशनर का इस्तेमाल करने के दौरान फॉलो कर सकती हैं।
सिर्फ बालों पर लगाएं कंडीशनर
कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल सिल्की और मुलायम होते हैं लेकिन हेयर वॉश करने के बाद जब भी आप कंडीशनर का इस्तेमाल करें तब आप सिर्फ बालों पर ही कंडीशनर का इस्तेमाल करें। स्कैल्प पर कंडीशनर न लगाएं। स्कैल्प पर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ों को नुकसान होता हैं और बालों से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान

कंडीशनर लगाने के बाद जल्द न धोएं बाल
हेयर वॉश करने के बाद जब भी आप बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करें तो इसे अप्लाई करने के तुरंत बाद बालों को न धोएं। कंडीशनर अप्लाई करने के बाद आप 2 मिनट तक बालों को ऐसा ही रहने दें और इसके बाद बालों को साफ पानी से धोएं।
कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल से बचें
कई बार महिलाएं जरूरत से ज्यादा कंडीशनर लगा लेती हैं। ऐसा करना गलत है अगर आप बालों पर ढेर सारे कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं तो बाल कमजोर हो जाते हैं और इस तरह से बालों के टूटने की समस्या पैदा हो सकती है।

कंडीशनर चुनते वक्त रखें ध्यान
कंडीशनर का इस्तेमाल करने से पहले सही कंडीशनर चुनाव करें। किस तरह का कंडीशनर आपके बालों के लिए सही रहेगा इसके लिए आप किसी डॉक्टर या किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं। वहीं अगर आप चाहे तो नेचुरल चीजों से बने हर्बल कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए चेहरे को स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।