चेहरे पर ग्लिटर मेकअप लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा एकदम स्टनिंग लुक

अमूमन हम सभी अपनी नेचुरल ब्यूटी को निखारने और एक न्यू लुक क्रिएट करने के लिए हम सभी मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप में आपके पास एक्सपेरिमेंट करने के लिए काफी कुछ है। मसलन, अगर आप किसी पार्टी, शादी या फेस्टिवल के लिए रेडी हो रही हैं तो ऐसे में ग्लिटर मेकअप करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन ग्लिटर जहां आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाता है, वहीं आपको एक परफेक्ट पिक्चर लुक देता है। हालांकि, ग्लिटर मेकअप करना काफी ट्रिकी हो सकता है। अगर इसे सावधानी से ना लगाया जाए तो ये हर जगह गिर सकता है या फिर स्किन को इरिटेट कर भी सकता है, इसलिए ग्लिटर मेकअप करते समय कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है।
ग्लिटर मेकअप करते हुए आपको कुछ छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देना चाहिए। जब आप इन छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देती हैं तो ना केवल आपका लुक एकदम परफेक्ट आता है, बल्कि यह जल्दी खराब भी नहीं होता है। जिससे आप लंबे समय तक बेफिक्र रह सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको चेहरे पर ग्लिटर मेकअप लगाते समय ध्यान रखना चाहिए-
सही ग्लिटर का करें चयन

अगर आप ग्लिटर मेकअप कर रही हैं तो सही ग्लिटर का चयन करना बेहद जरूरी है। मेकअप करते हुए सिर्फ कॉस्मेटिक-ग्रेड ग्लिटर का इस्तेमाल करें। क्राफ्ट ग्लिटर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये तेज या टॉक्सिक हो सकते हैं। दरअसल, कॉस्मेटिक ग्लिटर फाइन, नॉन-टॉक्सिक और सेंसिटिव स्किन के लिए सेफ होते हैं।
बेस को ना करें नजरअंदाज
जब आप ग्लिटर लगा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जिस एरिया पर ग्लिटर लगाना है वहां पर पहले हल्का ग्लिटर ग्लू, जेल या स्टिकी आइशैडो प्राइमर लगाएं। दरअसल, ग्लिटर अपने आप सीधे स्किन पर ठीक से नहीं टिकता। वहीं, दूसरी ओर बेस ग्लिटर को जगह पर पकड़ता है और पूरे दिन फॉलआउट रोकता है।
धीरे-धीरे करें लेयर

जब आप ग्लिटर लगा रही हैं तो ऐसे में एकदम से बहुत ज्यादा ग्लिटर ना लगाएं। हमेशा सबसे पहले ग्लिटर की एक हल्की लेयर लगाएं और फिर अगर जरूरत हो तो धीरे-धीरे और लेयरिंग करें। दरअसल, एक ही बार में ज्यादा लगाने से ग्लिटर क्लंप हो सकता है। इससे गंदगी बढ़ती है और वह हैवी लग सकता है। वहीं, समझदारी से लेयरिंग से स्मूद और कंट्रोल्ड लुक मिलता है।
यह भी पढ़ें- Glitter Eye Makeup Look: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें ग्लिटर आई मेकअप, दिखेंगी खूबसूरत

ग्लिटर मेकअप को करें सेट
अगर आप ग्लिटर मेकअप कर रही हैं तो ऐसे में उसे बाद में सेट करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप मेकअप सेटिंग स्प्रे या लाइट मिस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, जब आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं तो यह ग्लिटर को जगह पर लॉक करता है, जिससे स्किन फ्रेश दिखती है। साथ ही साथ, इससे पूरे दिन ग्लिटर नहीं गिरता।
यह भी पढ़ें- No Makeup Look में दिखेंगी खूबसूरत, बस ट्राई करें ये तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।