Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:46 AM IST

Thick Hair: घने और मजबूत बालों के लिए ट्रीटमेंट नहीं, काम आएगा यह तेल

बालों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना हेयर केयर रूटीन को सही तरीके से फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-18, 13:38 IST
thick hair treatment

सही पोषण न मिलने के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। बाहरी प्रदूषण के कारण भी बालों को कई तरीके का नुकसान पहुंचता है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए इन्हें सही तरीके से पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर में मौजूद चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसी कारण बाल पतले होने लगते हैं। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए किसी बाहरी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि आप इसके लिए घर में मौजूद चीजों से बने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले बालों को फायदे क्या हैं।

बालों को घना बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए?

homemade hair oil tips

  • सरसों का तेल 
  • मेथी दाना 

मेथी दाना को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • मेथी दाना बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
  • साथ ही पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है।
  • इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।

सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • सरसों का तेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
  • बालों को नौरिश करने से लेकर फ्रीजीनेस को कम करने में सहायता करता है।
  • नए बाल उगाने से लेकर सही मात्रा में पोषण देने में मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: Long Hair Treatment: दादी मां के इस तेल से घुटने तक लम्बे हो सकते हैं बाल, जानें फायदे और तरीका

बालों को घना बनाने के लिए घरेलू उपाय

long hair at home tips

  • सबसे पहले एक पैन में बालों की लेंथ के अनुसार सरसों के तेल की निकाल लें।
  • इसके बाद थोड़े से मेथी दाना मिलाकर धीमी आंच में इसे 5 मिनट तक पकने दें।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए एक बाउल में अलग से छान लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके हाथों की उंगलियों की सहायता से स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक में लगा लें।
  • रात भर इसे बालों में लगा हुआ भी छोड़ सकते हैं या आप आप बाल धोने से 2 से 3 घंटे पहले भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बालों में लगे तेल को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से हटा लें।
  • हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आप आजमा सकती हैं।
  • लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही समय में घुटने तक लम्बे हो सकते हैं।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बालों को घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।