कटरीना कैफ के ये पोनीटेल स्टाइल्स हर लड़की पर खूब फबेंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक ऐसी हीरोइन हैं, जिनके फैन्स की फेहरिस्त काफी लंबी है। बात चाहे एक्टिंग की हो या फिर फैशन सेंस की, उनका एक अलग ही स्टाइल देखने को मिलता है। कैटरीना कैफ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ट्रेंड सेट करना जानती हैं। जब वह ऑल-न्यू लुक के लिए कुछ पहनती हैं तो यह तुरंत हिट हो जाता है। वैसे कैटरीना अपने लुक्स में एक्सपेरिमेंट करने के लिए सिर्फ आउटफिट में ही न्यू लुक और स्टाइल ट्राई नहीं करतीं, बल्कि वह अपने हेयरस्टाइल के साथ भी अक्सर कुछ नया करने की कोशिश करती हैं।
इतना ही नहीं, वह एक ही हेयरस्टाइल को कई डिफरेंट तरीके से कैरी करती हैं, जिसके कारण एक ही हेयरस्टाइल में भी उनके कई लुक्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आपको पहले उनके यह पोनीटेल हेयरस्टाइल्स को देखना चाहिए। वह कई बार पोनीटेल हेयरस्टाइल में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं कैटरीना कैफ के कुछ बेहतरीन पोनीटेल स्टाइल-
पार्टी वाली स्लीक हाई पोनीटेल

इस लुक में कैटरीना ने स्लीक हाई पोनीटेल बनाया है। जिसे पोकर-स्ट्रेट तरीके से स्टाइल किया गया है। इस रेड वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैटरीना ने लाइट मेकअप किया है। उनके इस ओवर ऑल लुक में जो चीज सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रही है, वह है उनका हेयरस्टाइल। ऐसे में अगर आप भी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो कैटरीना की तरह स्लीक हाई पोनीटेल लुक बना सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टी लुक के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, घर पर ऐसे करें अपना मेकअप
इंटरव्यू के लिए पोनीटेल

इस लुक में कैटरीना ने एक बार फिर से पोनीटेल हेयरस्टाइल में अपने पॉवर लुक को फ्लॉन्ट किया है। कैटरीना ने पिनस्ट्राइप पैंटसूट पहना है, जिसे मैच करने के लिए कैटरीना ने पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया है। इस लुक में कैटरीना ने पोनीटेल को स्ट्रेट लुक में कैरी किया है।
अपने फेस लुक को बैलेंस करने के लिए कैटरीना ने कुछ स्ट्रैन्डस आगे भी खुले छोड़े हैं। अगर आप पोनीटेल लुक में एक बिजनेसवुमन लुक चाहती हैं तो कैटरीना की तरह पोनीटेल बना सकती हैं।
त्योहार के लिए पोनीटेल स्टाइल

कैटरीना का यह पोनीटेल हेयर स्टाइल स्लीक और बेहद ब्यूटीफुल है। इस लुक में कैटरीना ने सीक्वेंस लहंगा पहना है, जिसके साथ हेयर स्टाइलिंग में कैट ने स्लीक हाई पोनीटेल लुक को चुना है। बेहद लाइट मेकअप के साथ यह स्लीक हाई पोनीटेल कैटरीना के लुक को काफी गर्जियस बना रहा है।
इस पोनीटेल हेयरस्टाइल में कैटरीना ने बतौर हेयर एसेसरीज मांगटीका भी कैरी किया है। अगर आप किसी वेडिंग में शामिल हो रही हैं तो कैटरीना की तरह इंडियन वियर के साथ हाई पोनीटेल बनाकर मांगटीका कैरी कर सकती हैं।
कुछ अलग दिखती स्टाइलिश पोनीटेल

इस लुक में भी कैटरीना ने पोनीटेल के स्लीक लुक को चुना है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने हेयर को एक ट्विस्ट दिया है। कैटरीना ने हाई पोनीटेल लुक को स्किप करके फ्रंट से बालों को हल्का सा पफ दिया है, जिससे उनके हेयर्स और स्टाइलिंग में एक वॉल्यूम नजर आ रहा है। जिन लड़कियों के हेयर्स एकदम स्ट्रेट हैं और वह पोनीटेल लुक में भी एक बाउंस चाहती हैं, वह कैटरीना के इस लुक की तरह पोनीटेल बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: तेल लगे बालों पर ये 4 Hair Style करें कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश और खूबसूरत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।