स्किन पर तुलसी का इस्तेमाल करते हुए ना करें ये गलतियां

तुलसी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अमूमन हम अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे स्किन के लिए भी उतना ही अच्छा माना जाता है। दरअसल, तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को क्लीन और क्लीयर बनाने में मदद करते हैं। यह आपकी स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक है।

आज के समय में मार्केट में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप अपनी स्किन की केयर करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करें। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आप इसके पत्तों की मदद से अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि जब हम तुलसी का इस्तेमाल अपनी स्किन की केयर के लिए करते हैं तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि तुलसी का दिन इस्तेमाल करते समय किन-किन गलतियों से बचना चाहिए-
तुलसी के पत्तों को सीधा लगाना

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग तुलसी के पत्तों को पीसकर सीधे उसे अपनी स्किन पर लगा लेते हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको स्किन में जलन व इरिटेशन आदि की शिकायत हो सकती है। कोशिश करें कि आप तुलसी को डायलूट करके ही स्किन पर लगाएं। आप तुलसी के अर्क को किसी कैरियर ऑयल में मिक्स करें या फिर आप इसे पैक के रूप में लगा सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी में एलोवेरा या फिर दही आदि को मिक्स करके लगाएं।
तुलसी का हर दिन इस्तेमाल करना
तुलसी को स्किन के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है तो इससे स्किन में जलन या रूखेपन की शिकायत हो सकती है। इसलिए, आप कोशिश करें कि तुलसी का उपयोग सप्ताह में 2-3 बार तक सीमित रखें। साथ ही साथ, इसे स्किन पर लगाने के बाद रिएक्शन पर नजर रखें, जिससे आप स्किन पर नेगेटिव रिएक्शन से बच सकें।
इसे जरूर पढ़ें- घर के मंदिर में तुलसी का पत्ता रखने से क्या होता है
पैच टेस्ट ना करना
कई बार लोग सीधे ही अपनी स्किन पर तुलसी लगा लेते हैं, जबकि आपको ऐेसा नहीं करना चाहिए। हमेशा तुलसी को चेहरे पर लगाने से पहले एक छोटे से एरिया पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें। कुछ लोगों को तुलसी से एलर्जी या सेंसेटिविटी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी में जलन या रैशेज की शिकायत हो सकती है। एक बार पैच टेस्ट करने के बाद कम से कम 24 घंटे तक इंतजार करें और अपने चेहरे पर रिएक्शन चेक करें।
इसे जरूर पढ़ें- रामा या श्यामा: चाय में तुलसी के कौन से पत्ते डालें?
अपनी स्किन टाइप को नज़रअंदाज़ करना
जब आप तुलसी को अपनी स्किन पर लगा रहे हैं तो आपको अपनी स्किन का भी ख्याल रखना चाहिए। कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। यूं तो तुलसी हर स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन फिर भी आपको अन्य इंग्रीडिएंट्स को अपनी स्किन की जरूरतों के आधार पर चुनना चाहिए। इसके अलावा, सेंसेटिव स्किन पर तुलसी परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसी स्किन पर तुलसी को एलोवेरा जेल व गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।