शहनाज गिल के मिनिमल मेकअप लुक्स हैं बेहद खूबसूरत, इस रक्षा बंधन पर करें रीक्रिएट

किसी भी तरह का मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए आपको सबसे पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है ताकि मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग रहे।

shehnaaz gill inspired minimal makeup looks for raksha bandhan in hindi

खूबसूरत दिखना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के मेकअप लुक्स को अपने चेहरे के हिसाब से रीक्रिएट भी करते हैं। खासकर हम एक्ट्रेसेस के मेकअप लुक्स से काफी प्रभावित हो जाते हैं और ज्यादातर इन्हें रीक्रिएट करना काफी पसंद करते हैं।

एक्ट्रेसेस की बात करें तो आजकल शहनाज गिल आए दिन अपने सटल और मिनिमल मेकअप लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं शहनाज गिल के कुछ मिनिमल मेकअप लुक्स और बताएंगे इन मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने का आसान तरीका।

ग्लिटर मेकअप लुक

glitter makeup shehnaaz gill

किसी पार्टी में जाने के लिए इस तरह का मेकअप लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप बारीक शिमर का इस्तेमाल करें और कलर कॉम्बिनेशन के लिए भी आप स्ब्तले कलर्स का ही चुनाव करें। इसके लिए आप पिंक और ब्राउन फैमिली की पैलेट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप्स को आकर्षक लुक देने के लिए चाहे तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें और बेस मेकअप को ड्युई रखें। साथ ही आप स्मज आई लाइनर भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :हिना खान के इन स्टाइलिश और बोल्ड मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स

पिंक मेकअप लुक

pink makeup look shehnaaz gill

पिंक मेकअप लुक लगभग सभी स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इस तरह का मेकअप लुक आप सटल कलर्स जैसे व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ चुन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो पेस्टल कलर की आउटफिट के साथ पिंक कलर से मेकअप कर सकती हैं। वहीं अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ओंब्रे इफेक्ट में लिप्स को आकर्षक लुक दे सकती हैं। लुक को फ्रेश बनाने के लिए आप बेस को ड्युई रखें और लिप्स पर ग्लॉस का इस्तेमाल करें।इसे भी पढ़ें :बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

न्यूड मेकअप लुक

nude makeup look shehnaaz gill

आजकल न्यूड मेकअप लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। देखने में यह लुक जितना मिनिमल और आसान नजर आ रहा है, उतना ही यह लुक क्रिएट करना मुश्किल है। इस लुक में आप आपको हैवी बेस या कंटूरिंग की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि आप केवल कंसीलर और ब्रोंजर की सहायता लेकर मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। आप चाहे तो न्यूड मेकअप के साथ बोल्ड लिप्स को भी कैरी कर सकती हैं।

अगर आपको रक्षा बंधन के लिए शहनाज गिल जैसे मिनिमल मेकअप लुक्स और इन्हें करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP