Matte Lipstick: कई प्रकार की होती हैं मैट लिपस्टिक, जानें साटन मैट और मैट में क्या है अंतर?

लिपस्टिक को लगाने से पहले होंठों को सही तरह से मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लिप केयर रूटीन को फॉलो करें।
Updated:- 2024-04-25, 21:00 IST
satin matte

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। हैवी मेकअप से ज्यादा हम केवल होंठों पर लिपस्टिक लगाना पसंद करते हैं। मार्केट में आपको कई तरह की लिपस्टिक मौजूद हैं, लेकिन जरूरी नहीं ये सभी हमें पसंद आए। ज्यादातर ग्लॉसी और मैट लिपस्टिक में आपको वेरायटी मिल जाएगी।

मैट लिपस्टिक की बात करें तो इसमें भी कई प्रकार होते हैं। आइये जानते हैं मैट लिपस्टिक के टाइप्स के बारे में। साथ ही, बताएंगे क्या है इन दोनों में अंतर- 

मैट लिपस्टिक क्या होती है?

matte lipstick for lips

मैट लिपस्टिक में ऑयल की मात्रा कम होती है। साथ ही, इसमें शाइन न के बराबर या बिल्कुल ही नहीं होती है। ग्लॉस के मुकाबले यह होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है। वहीं अगर लिप केयर रूटीन को फॉलो न किया जाये तो मैट लिपस्टिक आपके लिप्स को ड्राई कर सकती है। 

 इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

कितने तरह की होती है मैट लिपस्टिक 

आमतौर पर आपको लिपस्टिक में शेड की वेरायटी के साथ-साथ कई तरह के प्रकार देखने को मिल जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा आपने साटन मैट और मैट लिपस्टिक का नाम सुना होगा। इसके अलावा बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में आपको मैट में डेमी फिनिश, क्रेयॉन लिपस्टिक, वैक्स लिपस्टिक, पाउडर लिपस्टिक, लिक्विड लिपस्टिक, ग्लिटर लिपस्टिक जैसे अन्य प्रकार भी देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या मैट लिपस्टिक करती है होंठों को ड्राई? जानें

मैट और साटन मैट लिपस्टिक में क्या अंतर होता है?

satin matte lipstick

मैट लिपस्टिक में जहां जरा भी शाइन या ग्लिटर मौजूद नहीं होता है। वहीं साटन मैट लिपस्टिक डेमी या ड्युई फिनिश वाली होती है। इसका मतलब है कि साटन मैट लिपस्टिक में हल्की सी शाइन होती है। वहीं साटन मैट लिपस्टिक आपको ज्यादातर क्रेयॉन में मिल जाएंगी और मैट लिपस्टिक आपको लिक्विड में ज्यादा बेहतर रिजल्ट देती नजर आएंगी। मैट के मुकाबले साटन मैट लिपस्टिक होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मैट के मुकाबले ऑयल की मात्रा ज्यादा होती हैं।

 

अगर आपको लिपस्टिक से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।