Product Review: ऑफिस हो या आउटिंग, सुबह से शाम तक होंठ को फ्रेश रखेंगे ये लिपस्टिक शेड्स, बजट में भी हैं बेहतर

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं न जाने कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करती हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
Luxiora कॉस्मेटिक्स की खास लिपस्टिक किट
अधिकतर महिलाएं मेकअप करें ना करें लेकिन घर से बाहर जाने से पहले अपने होठों पर लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। ऐसे में अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक है और आप तरह-तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आपको परेशान होनेकी जरूरत नहीं है आप Luxiora कॉस्मेटिक्स का एक खास प्रोडक्ट '3-इन-1 लिप किट', जो सुबह की डेट से लेकर रात की पार्टी तक, हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस किट का इस्तेमाल
आप इस किट में आने वाली तीनों चीजों का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। इसको आप ऑफिस जाने से पहले या दोस्तों के साथ आउटिंग के वक्त कर सकती हैं। यह लॉन्ग लास्टिंग है, जो लम्बे समय तक चलेगी साथ ही आपके होठों की खूबसूरती को बरकरार रखेगी। इसमें विटामिन-E और SPF 15+ है। इसका मतलब है कि यह होंठों को धूप से बचाएगा, उन्हें सूखने नहीं देगा और लगाने में बहुत हल्का महसूस होगा।

आप अपनी पसंद के हिसाब से ये दो किट चुन सकते हैं:
- लाट्टे ब्राउन किट (Latte Brown): यह उन लोगों के लिए है जिन्हें 'न्यूड' या भूरे रंग के शेड्स पसंद हैं। यह ऑफिस जाने या शाम को बाहर जाने के लिए बेस्ट है।
- पूकी पिंक किट (Pookie Pink): इसमें प्लम और गुलाबी रंग के बहुत सुंदर शेड्स हैं। यह शादी-पार्टी जैसे मौकों के लिए और फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बढ़िया है।
एक किट में मिलेंगी ये चीजें
- क्रीमी मैट लिपस्टिक: इसे आप रोजाना आराम से होठों पर लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
- लिक्विड मैट लिपस्टिक: यह लंबे समय तक टिकती है और फैलती नहीं है। ऐसे में आप नाइट पार्टी के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- चमकदार ग्लॉस (Gloss): इसे ऊपर से लगाकर आप अपने होंठों को एक शानदार और बोल्ड लुक दे सकती हैं।
दावा
- सिल्की मैट फ़िनिश: हल्का और मुलायम, जो रूखापन नहीं लाता।
- 8 घंटे तक लिपस्टिक बेदाग टिकी रहती हैं।
- होंठों कोभरा हुआ और आकर्षक बनाता है।
- यह लिपस्टिक चिपचिपी नहीं है।
प्रोडक्ट पैकेजिंग
अगर हम लिपस्टिक की पैकिंग की बात करें, तो इन्हें बहुत ही खूबसूरती और मजबूती के साथ तैयार किया गया है। दोनों ही प्रोडक्ट्स एक प्रीमियम कार्डबोर्ड के बॉक्स में आते हैं, वहीं अंदर की पैकिंग जैसे ही आप बॉक्स खोलते हैं, उसके अंदर आपको कांच की सुंदर डिब्बियों में लिपस्टिक मिलेगी, जिनमें काला कैप लगा है। इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर आप न सिर्फ अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं, बल्कि आप इससे अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Product Review: क्या आप भी चाहती हैं 'Flawless Skin'? Magical Blends की इस खास किट से पाएं बेदाग स्किन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : AI/FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।