ये टिप्स अजमाकर दिख सकती हैं शादी के दिन आप भी स्पेशल, जानिए expert की राय

Wedding को लेकर excitement हर किसी में रहती है। और होगी भी क्यों नहीं, इसी खास दिन के लिए लोग वर्षों इंतजार करते हैं। शादी की तैयारियां जैसे वेडिंग Venue, फूड menu, और तमाम तरह की दूसरी अरेंजमेंट्स के साथ साथ इस दिन हर कोई स्पेशल दिखना चाहता है। हर कोई अपनी ड्रेसिंग से लेकर गुड लुक पाने के लिए कई टिप्स आजमाता है।
बेशक इसी एक दिन हर किसी को अपना-अपना impression जमाने का मौका मिलता है। अगर बात करें bridal लुक की तो दुल्हन के लिए ये दिन खास होता है। उसे हर किसी की नजर में खूबसूरत दिखना होता है। तमाम रिश्तेदार, पड़ोस वाली आंटी, बुआ और मासी की नजर में भी दुल्हन को खूबसूरत दिखना जरूरी ही होता है।
कई बार ऐसा होता है कि अपनी ही शादी में दुल्हन इतनी busy हो जाती है कि उसे सजने-संवरने औ र खूबसूरत दिखने के लिए वक्त ही नहीं मिल पाता। इसलिए अगर आपको भी शादी में स्पेशल दिखना है लेकिन वक्त नहीं मिल पा रहा तो कुछ असान से टिप्स अपनाकर आप अपनी शादी में special दिख सकती हैं। ब्यूटी specialist प्रिया अग्रवाल के कुछ आसान से टिप्स notedown करके आप कम वक्त में भी अपनी शादी में तारीफें बटोर सकती हैं..
Appointment विद dermatologist

आप एक अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से अपॉंटमेंट लेकर अपनी स्किन का अच्छे से देखभाल कर सकती हैं। अगर आप रेगुलर ही स्किन मसाज और सही तरीके से फेशियल करवाती हैं तो इससे न केवल आपकी खूबसूरती निखरेगी बल्कि आपके फेस की blood circulation भी properly होगी।
Read more: अनुष्का और कोहली सारे सस्पेंस को खत्म करते हुए बंधे एक सूत्र में, देखिए सारी तस्वीरें
घुटने और टखने
अक्सर लोग अपने घुटने और टखने पर ध्यान देने में थोड़ी लापरवाही करते हैं। नतीजा, वे हिस्सा काला पड़ जाता है। लेकिन शादी में दुल्हन को हर तरीके से अच्छा दिखना होता है इसलिए इन जगहों की देखभाल करना कभी न भूलें। इसके लिए आप सोडियमबाईकार्बोनेट यूज कर सकती हैं।
डेली Moisturiser

अगर आपकी शादी विंटर session में हो रही है तो नियमित रूप से moisturiser जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे में नमी बनी रहेगी और डिहाइड्रेशन की problem नहीं होगी। साथी ही होठों के लिए भी कोई अच्छा SPF यूज में लाएं।
दांत
चूंकि थोड़ी सी मुस्कुराहट आपकी तस्वीर को खूबसूरत बना सकती है। इसलिए शादी के दिनों में दांतो की देखभाल जरूर करें। साफ-सफाई तो निश्चित तौर पर करवा लें।
बाल
बालों में कलर लगाती हैं तो पहले से ही हेयर स्पेशलिस्ट को Schedule कर लें। ताकि शादी के दिन तक आपके बालों की खूबसूरती निखर जाए।

Proper डाइट
चूंकि खूबसूरत दिखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है आपकी हेल्थ और फिटनेस। आप अपने खाने में कुछ extra nutrients को शामिल कर खुद को फिट रख सकती हैं। लेकिन साथी ही साथी आपको heavy फूट आइटम और junk फूड से दूरी बनानी पड़ेगी।
तो इन तरीकों को अपनाकर आप कम समय में खुद को फिट रख सकती हैं और शादी के दिन आप हर किसी की नजरों में खुद का impression बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।