Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

कैसे रखें होली खेलने के बाद त्वचा का ख्याल? एक्सपर्ट से जानें

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-03-08, 21:22 IST
holi skin care routine  by expert

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए मार्केट में आपको कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं होली का त्योहार आने वाला है और इस मौके पर चेहरे आर कई तरीके के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

रंगों को चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई तरीके के नुकसान पहुंचते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने ने एक्सपर्ट डॉ चित्रा आनंद द्वारा बताए गये कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से घरेलू चीजों की मदद लेकर त्वचा को होली के दौरान रंगों से बचा पाएंगी।

त्वचा पर एलोवेरा जेल को लगाने के फायदे क्या हैं?

चेहरे पर लगे रंगों को हटाने के लिए आप एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को तोड़कर और इन्हें काटकर जेल को निकाल सकती हैं और अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल को आप अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस्तेमाल करें और होली के इन रंगों को चेहरे से सही तरीके से हटा लें। 2 से 3 दिन में इस नुस्खे से चेहरे पर लगे रंग नजर आने कम हो जाएंगे। 

 

चेहरे पर इन ऑयल्स का करें इस्तेमाल

वैसे तो बिना किसी डॉक्टर से सलाह लिए आपको किसी भी तरह के ऑयल या प्रोडक्ट को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। वहीं आप सलाह लेकर चेहरे पर नारियल या बादाम का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करते हुए होली के इन रंगों को हटा सकती हैं। यह न केवल त्वचा से होली के रंगों को हटाने में मदद करेगा, बल्कि त्वचा को सही तरीके से मॉइस्चराइज करने का काम भी करेगा।

 

चेहरे पर करें होममेड मास्क का इस्तेमाल

घरेलू चीजें त्वचा के लिए लाभदायक होती हैं। इस बात से तो हम सभी वाकिफ ही हैं। वहीं चेहरे पर लगे होली के रंगों को हटाने के लिए आप होममेड फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप पपीते और शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। यह फेस मास्क न केवल रंगों को हटाने में मदद करेगा, बल्कि आपकी त्वचा को डीप क्लीन करने में भी सहायता करेगा।

 

अगर होली खेलने के बाद त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।