Nail Care For Monsoon: बारिश के मौसम लंबे नाखूनों का इन सिंपल तरीके से रखें ध्यान

बारिश के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वैसे ही जरूरी है अपने नाखूनों का ख्याल रखना, ताकि आपको इंफेक्शन प्रॉब्लम न हो।
Updated:- 2024-08-09, 19:50 IST
nail care for monsoon season tips

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी स्किन पर नमी ज्यादा हो जाती है। इससे दाने और भी वो इंफेक्शन में बदल जाते हैं। इसी वजह से हम अपनी स्किन का ध्यान सबसे ज्यादा रखते हैं। लेकिन सिर्फ स्किन का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि बढ़ते नाखूनों का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भी नमी ज्यादा होने की वजह से गंदगी और दाने हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप आर्टिकल में बताई गई टिप्स का ध्यान रखें। 

नाखूनों को समय-समय पर साफ रखें

nails clean tips

जिस तरह से आप अपने चेहरे से पसीना या चिपचिपापन साफ करते हैं। वैसे ही जरूरी है कि आप अपने नाखनों को समय-समय पर साफ रखें। इससे आपके नाखूनों में एक्स्ट्रा गंदगी नहीं जाएगी। साथ ही, वह साफ नजर आएंगे। इसकी वजह से दाने होने की समस्या भी कम हो जाएगी। आप इसके लिए ईयरबड का इस्तेमाल कर सकती हैं या नेल फाइलर से नाखूनों को शेप देकर भी साफ कर सकती हैं। 

नाखूनों की करते रहें कटिंग 

Nails cutting tips
अगर आपके नाखून ज्यादा बड़े हो गए हैं। लेकिन वो आपको अच्छे लग रहे हैं, तो इस बार बारिश में इन्हें काट लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में सबसे ज्यादा बॉडी में इंफेक्शन फैलने का खतरा नाखूनों से होता है। इसमें गंदगी रह जाती है। ऐसे में आप इस बार नाखूनों को काट लें। चाहें इस मौसम के खत्म होने के बाद दोबारा से इनकी ग्रोथ अच्छी कर लें। इसके लिए आप चाहें तो पार्लर जाकर मैनिक्योर करा सकती हैं या अपने आप ही घर पर नाखूनों की कटिंग कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: पीले पड़े नाखूनों को साफ करने में मदद करेंगी ये चीजें, जानें कैसे?

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल 

nail care for women

बारिश के मौसम में नाखून कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में यह सबसे ज्यादा टूटने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है, तो इसके लिए आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखून साफ भी हो जाएंगे। साथ ही, मजबूत भी नजर आने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: नाखून पड़ गए हैं पीले तो इन टिप्स की मदद से करें साफ

नाखूनों का ध्यान बारिश के मौसम में रखेंगी, तो होने वाली बीमारियों से अपने आपको बचा पाएंगी। साथ ही, नाखूनों को सही रख पाएंगी। लेकिन अगर आपको हाथों में किसी तरह की कोई एलर्जी हो रही है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही किसी चीज का इस्तेमाल करें। 

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।